अगस्त 6, 2024 3:33 अपराह्न

views 15

ई.वी.एम. को कथेड स्थित वेयर हाउस में तहसीलदार सोलन (निर्वाचन) ऊषा चौहान की देखरेख में स्थानांतरित किया गया

लोकसभा निर्वाचन-2024 में प्रयुक्त इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) को आज राजकीय महाविद्यालय सोलन स्थित स्ट्रांग रूम से ज़िला के कथेड स्थित वेयर हाउस में तहसीलदार सोलन (निर्वाचन) ऊषा चौहान की देखरेख में स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर 50-अर्की, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) के ई.वी.एम. स्ट्...

अगस्त 6, 2024 2:16 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड: आपदा प्रभावित केदारघाटी में राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड में आपदा प्रभावित केदारघाटी में राहत और बचाव कार्य आज छठे दिन भी जारी है और ये अंतिम चरण में है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अब तक 11 हजार 7 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। आज लगभग 150 स्थानीय लोगों को राष्‍ट्रीय और राज्‍य आपदा मोचन बल की निगरानी ...

अगस्त 6, 2024 2:13 अपराह्न

views 31

बल्गारिया में सरकार बनाने का तीसरा और आखिरी प्रयास भी विफल

बल्गारिया में वर्तमान संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सरकार बनाने का तीसरा और आखिरी प्रयास भी विफल हो गया है। इसके बाद नए चुनाव कराने का विकल्प बचा है। ऐसे में बल्गारिया में पिछले तीन वर्ष में यह सातवां चुनाव होगा।   राष्ट्रपति रूमेन राडेव ने हाल में सबसे छोटे संसदीय ग्रुप से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदव...

अगस्त 6, 2024 2:18 अपराह्न

views 26

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3 लाख 24 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए: कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर

केंद्र ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को अब तक 3 लाख 24 हजार करोड़ रुपये वितरित किए हैं। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से लाभार्थिय...

अगस्त 6, 2024 2:04 अपराह्न

views 9

साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए एक करोड़ 92 लाख सिम कार्ड ब्लॉक किए गए: वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

सरकार ने कहा है कि साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए देशभर में एक करोड़ 92 लाख सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार की साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि सिटीजन फाइनें...

अगस्त 6, 2024 1:56 अपराह्न

views 44

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। उनकी दो नौका भी जब्त कर ली गईं। मन्नार की खाड़ी में 100 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए इन मछुआरों को म...

अगस्त 6, 2024 1:52 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए एम्स को मंजूरी दी गई: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल

सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दी गई है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 19 एम्स ने क...

अगस्त 6, 2024 1:49 अपराह्न

views 24

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की संचालनगत और रणनीतिक तैयारी की समीक्षा करना है। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने सुरक्षा बढ़ाने...

अगस्त 6, 2024 1:27 अपराह्न

views 41

संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर आज बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर बयान देंगे। डॉ. जयशंकर राज्यसभा में दिन के ढाई बजे और लोकसभा में साढ़े तीन बजे वक्‍तव्‍य देंगे। इससे पहले, सरकार ने आज सुबह बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न...

अगस्त 6, 2024 1:22 अपराह्न

views 58

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत, 107 घायल

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मृत्यु हो गई है और 107 अन्य घायल हो गए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं और 5500 से अधिक घर टूट गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से डायरिया के कई मामले सामने आए हैं। मंत्रालय बरसात के म...