अगस्त 7, 2024 1:26 अपराह्न

views 7

मध्यप्रदेश: छिन्दवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम सावरवानी के होम स्टे को टूरिज्म बोर्ड ने बनाया मॉडल 

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे छिन्दवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम सावरवानी के होम स्टे को टूरिज्म बोर्ड ने मॉडल बनाया है। अब देश के अन्य राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों में बनने वाले होम स्टे के संचालक सावरवानी में बने होम स्टे और यहां पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं को देखने आ रहे हैं...

अगस्त 7, 2024 1:21 अपराह्न

views 14

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में 172 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में 172 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें अमृत योजना में 151.90 करोड़ रूपये के 8 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और जिला चिकित्सालय परिसर देवास में 20 करोड़ रूपये की लागत से बने नवीन 100 बिस्तरीय मेटरनिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। मैटरनिटी अस...

अगस्त 7, 2024 1:20 अपराह्न

views 9

झारखंड:  मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

    रांची समेत राज्य भर में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर समीप के बांग्लादेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारि...

अगस्त 7, 2024 1:18 अपराह्न

views 8

झामुमो ने सरकार की मंइयां सम्मान योजना को बताया सफल

  झामुमो ने सरकार की मंइयां सम्मान योजना को सफल बताया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन के बाद भाजपा मुद्दाविहीन हो गयी है। 

अगस्त 7, 2024 1:16 अपराह्न

views 9

झारखंड: मंइयां सम्मान योजना में समस्याओं को लेकर राज्य के अधिकारियों, जिले के उपायुक्तों और सीएससी के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंइयां सम्मान योजना में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर राज्य के वरीय अधिकारियों, जिले के उपायुक्तों और सीएससी के पदाधिकारियों के साथ रांची में उच्चस्तरीय बैठक की।  बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस योजना में आ रही तकनीकी अड़चनों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। उन्...

अगस्त 7, 2024 1:14 अपराह्न

views 13

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2024 की प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया

  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने वर्ष 2024 की प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार इस साल दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से राज्य में 38 हजार 949 से ज्यादा पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संभावना है। नियुक्ति के लिए जेएसएससी की...

अगस्त 7, 2024 1:12 अपराह्न

views 16

झारखंड: गिरिडीह जिले में भाजपा नेता और जमीन कारोबारी अनिल यादव की नृशंस हत्या

  गिरिडीह जिले में भाजपा नेता और जमीन कारोबारी अनिल यादव की नृशन्स हत्या कर दी गई है। गिरिडीह शहर के अलकापुरी के रहने वाले अनिल यादव का शव पीरटांड़ थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे से बरामद किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी क...

अगस्त 7, 2024 1:11 अपराह्न

views 8

झारखंड:  हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास अज्ञात अपराधियों ने नर्सिंग होम संचालक परशुराम प्रसाद की गोली मारकर हत्या की

  हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास अज्ञात अपराधियों ने एक नर्सिंग होम संचालक परशुराम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब वे विष्णुगढ़ स्थित अपने नर्सिंग होम से अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ...

अगस्त 7, 2024 12:27 अपराह्न

views 27

मणिपुर: सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में लगाया रात का कर्फ्यू

मणिपुर सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। आदेश में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, लाठियों, पत्थर या अन्य घातक हथियारों और किसी भी प्रकार की तेज धा...

अगस्त 7, 2024 12:25 अपराह्न

views 39

पेरिस ओलंपिक-2024: अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की

  पेरिस ओलंपिक में अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। नोआ लायल्स ने जमैका के किशाने थॉम्पसन को .005 सेकंड से हरा दिया। इसका समय 9.784 सेकंड था। इसके साथ ही थॉम्पसन ने रजत पदक जीता, जबकि फ्रेड केर्ली ने कांस्य पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिम्बाइन चौथे स्थान ...