अगस्त 7, 2024 8:11 अपराह्न

views 16

बिहार के नवादा जिले में आज बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई

बिहार के नवादा जिले में आज बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने दक्षिणी बिहार के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। श्री कुमार ने प्रत्येक पीड़ित के परिजन को चार-चार लाख...

अगस्त 7, 2024 8:06 अपराह्न

views 15

गुरू रबिन्‍द्रनाथ टैगोर की आज पुण्‍यतिथि है

गुरू रबिन्‍द्रनाथ टैगोर की आज पुण्‍यतिथि है। बंगाली कलेंडर के अनुसार यह दिन श्रावण मास के 22वें दिन आता है। जोरा सनको और ठाकुरबाडी तथा शांति निकेतन में आज कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राज्‍य सरकार द्वारा कोलकाता के गगनेन्‍द्र हॉल में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। यह प्रदर्शनी 12 अग...

अगस्त 7, 2024 8:01 अपराह्न

views 20

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आठवीं क्लास के एक बच्चे की मौत

देवरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार पड़े 60 से अधिक बच्चों में से आठवीं क्लास के एक बच्चे की आज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन बच्चों की तबीयत बीते रविवार को खराब हुई थी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि इस मामले की मजिस्...

अगस्त 7, 2024 8:01 अपराह्न

views 14

राज्यसभा में आज विनियोग विधेयक 2024 और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2024 पर चर्चा हुई  

राज्यसभा में आज विनियोग विधेयक, 2024 और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक, 2024 पर चर्चा हुई। इन दोनों विधेयकों को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। राज्यसभा में विधेयकों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अमीर और गरीब के बीच अंतर कम करना, महंगाई कम करना और ...

अगस्त 7, 2024 7:58 अपराह्न

views 20

प्रदेश में आज 10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है

प्रदेश में आज 10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने बुनकरों को सम्मानित किया। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से आयोजित बुनकर जागरूकता एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री सचान ने कहा कि बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए ...

अगस्त 7, 2024 7:57 अपराह्न

views 15

प्रदेश सरकार सभी 75 जिलों में अगले एक साल में एक लाख 72 हजार से अधिक आरोग्य मेलों का आयोजन करेगी

प्रदेश सरकार सभी 75 जिलों में अगले एक साल में एक लाख 72 हजार से अधिक आरोग्य मेलों का आयोजन करेगी। यह मेले अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच प्रदेश के तीन हजार से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य...

अगस्त 7, 2024 7:56 अपराह्न

views 18

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अम्बेडकर नगर में जनपद स्तरीय विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अम्बेडकर नगर में जनपद स्तरीय विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनहित कार्यो को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कटेहरी में होने...

अगस्त 7, 2024 7:56 अपराह्न

views 21

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की 21वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन आज दिगंबर अखाड़ा में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की 21वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के परम भक्त ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास का पूरा जीवन रा...

अगस्त 7, 2024 7:55 अपराह्न

views 19

रांची समेत राज्य भर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है

रांची समेत राज्य भर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने आठ और नौ अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगां में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर समीप के बांग्लादेश के ऊपर एक...

अगस्त 7, 2024 7:55 अपराह्न

views 27

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी ऊषा ने कहा है कि वो विनेश के स्‍पर्धा में अयोग्‍य करार दिए जाने से निराश हैं

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी ऊषा ने कहा है कि वो विनेश के स्‍पर्धा में अयोग्‍य करार दिए जाने से निराश हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने विनेश से मुलाकात की और भारत सरकार तथा भारतीय ओलंपिक संघ के पूरे सहयोग का आश्‍वासन दिया। उन्‍होंने कहा कि विनेश को सभी चिकित्‍सीय सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है।...