नवम्बर 15, 2025 6:56 अपराह्न

views 80

विश्वसनीय प्रत्यारोपण और किफायती दवाओं की अमृत योजना ने पूरे किए दस साल

 उपचार के लिए विश्वसनीय प्रत्यारोपण और किफायती दवाएं- अमृत पहल के आज 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में अमृत की 10वीं वर्षगांठ पर कहा कि इस कार्यक्रम ने पिछले दस वर्ष में रोगियों की लगभग आठ हजार 500 करोड़ रुपये की बचत की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों औ...

नवम्बर 15, 2025 5:33 अपराह्न

views 63

भारतीय वायु सेना फ्रांस में गरूड-25 द्विपक्षीय हवाई अभ्यास में भाग लेगी

भारतीय वायु सेना कल से फ्रांस में द्विपक्षीय हवाई अभ्‍यास- गरूड-25 के आठवें संस्‍करण में भागीदारी करेगी। वह 27 नवंबर तक फ्रेंच एयर एण्‍ड स्‍पेस फोर्स के साथ यह अभ्‍यास करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य वास्‍तविक परिचालन वातावरण में रणनीति और प्रक्रियाओं में सुधार करना है। मंत्र...

नवम्बर 15, 2025 4:57 अपराह्न

views 31

सरकार ने विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के पाकिस्तानी समर्थक हैंडल के झूठे दावे का खंडन किया

  सरकार ने अज्ञात इलेक्ट्रॉनिक बाधा के कारण दो घंटे में भारतीय वायु सेना के तीन विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के पाकिस्तानी समर्थक हैंडल के झूठे दावे का खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जाँच इकाई ने इस दावे को झूठा बताते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया है कि यह  ...

नवम्बर 15, 2025 4:49 अपराह्न

views 35

दिल्ली सरकार ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम को वित्तीय सहायता प्रदान की

दिल्ली सरकार ने शहर को स्वच्छ औऱ साफ रखने के लिए नगर निगम को 175 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की है। राजधानी के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी देते हुए कहा कि निगम में पिछली अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। श्री सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्दे...

नवम्बर 15, 2025 4:32 अपराह्न

views 41

एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम -एनसीआरटीसी ने आज दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया।  इसके अन्तर्गत लगभग 50 दिव्यांगजनों को हस्तचालित ट्राई साइकिलें प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाना और उन्हें सामाजिक और आर्थिक र...

नवम्बर 15, 2025 4:01 अपराह्न

views 51

गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह ने आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ जनजातीय समाज बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। गृहमंत्री ने कहा कि पूरे देश में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। राष्‍ट्र स्‍वाधीनता आंदोलन और मा...

नवम्बर 15, 2025 2:13 अपराह्न

views 36

जमैका: भारतीय समुदाय ने पैरिश में तूफान मेलिसा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास में सहायता की

जमैका के किंग्स्टन में भारतीय समुदाय ने सेंट एलिजाबेथ पैरिश में तूफान मेलिसा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास में सहायता की। किंग्स्टन ने भारतीय उच्चायोग ने तत्काल राहत के लिए 32 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाने और सेंट एलिजाबेथ, वेस्टमोरलैंड और ब्लैक रिवर के प्रभावित परिवारों के लिए 550 केयर पैकेज, स्ट...

नवम्बर 15, 2025 2:14 अपराह्न

views 107

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा के लिए गुजरात के सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का आज दौरा किया। प्रधानमंत्री सुबह अंत्रोली में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे। श्री मोदी ने अधिकारियों से बातचीत की और कार्यों की समीक्षा की। भारत...

नवम्बर 15, 2025 2:09 अपराह्न

views 69

एनआईए ने पश्चिम बंगाल से नूर आलम को दिल्ली विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण - एनआईए ने कल शाम पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर गांव से नूर आलम नाम के व्यक्ति को दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया। नूर आलम उत्तरी दिनाजपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है और वह फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय का छ...

नवम्बर 15, 2025 2:16 अपराह्न

views 4K

राष्ट्र आज मना रहा है जनजातीय गौरव दिवस

राष्ट्र आज स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने जनजातीय इतिहास को जीवित रखने के महत्व को ध्‍यान में रखते हुए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। समय के साथ यह उत्सव जनजातीय गौरव सप्ताह ...