अगस्त 8, 2024 10:20 अपराह्न

views 18

अयोध्या के सावन मास का प्रसिद्ध मणिपर्वत मेला कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

अयोध्या के सावन मास का प्रसिद्ध मणिपर्वत मेला कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में दूर दूर से आ रहे श्रद्धालु, मणि भगवान का दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी के साथ अयोध्या के सभी मंदिरों में भगवान का झूलनोत्सव भी प्रारंभ हो गया है। यह मेला आने वाले पखवारे भर तक चलेगा। श्रावण शुक्ल त...

अगस्त 8, 2024 10:19 अपराह्न

views 19

लखनऊ के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आयोजित की गई अंतरिक्ष प्रदर्शनी

लखनऊ के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से पहले अंतरिक्ष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क के निदेशक बीएन रामकृष्ण ने किया। इस मौके पर श्री रामकृष्ण ने कहा कि चंद्रयान 3 को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार देने ...

अगस्त 8, 2024 10:19 अपराह्न

views 19

प्रदेश सरकार 13 से 15 अगस्त तक आयोजित कर रही है ‘हर घर तिरंगा अभियान’

प्रदेश सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन कर रही है। सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5 से 10 प्रतिशत अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2023 में प्रदेश के अंदर 4-5 करोड़ तिरंगे फहराए गए थे तो वहीं इस बार यह लक्ष्य 4-75 करोड़ रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आ...

अगस्त 8, 2024 10:17 अपराह्न

views 15

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अभियान के संबंध में एमएसएमई विभाग के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए कहा कि यह योजना स्वरोजगार सृजन के प्रयासों...

अगस्त 8, 2024 10:17 अपराह्न

views 17

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू अब धरातल पर उतरकर भविष्य की बेहतर तस्वीर पेश कर रहे हैं। यह 300 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल इसका उदाहरण है। उन्होंने ...

अगस्त 8, 2024 9:18 अपराह्न

views 26

संसद ने वित्त विधेयक, 2024, विनियोग विधेयक, 2024 और जम्मू और कश्मीर विनियोग  विधेयक, 2024 पारित कर दिया है

  संसद ने वित्त विधेयक, 2024, विनियोग विधेयक, 2024 और जम्मू और कश्मीर विनियोग  विधेयक, 2024 पारित कर दिया है। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही पारित कर चुकी है।   वित्त विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाता है। विनियोग विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौ...

अगस्त 8, 2024 9:14 अपराह्न

views 21

आज लोकसभा में भारतीय वायुयान विधेयक पेश किया गया

  आज लोकसभा में भारतीय वायुयान विधेयक पेश किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू  ने इसे पेश किया । इस  मौके पर उन्‍होंने कहा कि भारतीय विमानन अधिनियम वर्ष 1934 में लाया गया और इसके बाद उसमें समय-समय पर कई संशोधन किए गए। उन्होंने बताया कि इन संशोधनों ने नागरिक उड्डयन महानिदे...

अगस्त 8, 2024 9:10 अपराह्न

views 16

मणिपुर सरकार अफ्सपा कानून को हटाने के लिए केंद्र को समझाने की कोशिश करेगी- मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह

  मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मणिपुर विधानसभा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार मणिपुर के पहाड़ी इलाकों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम -अफ्सपा 1958 को हटाने के लिए केंद्र को मना लेगी। उन्होंने कहा कि यह मणिपुर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है।   ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते...

अगस्त 8, 2024 9:09 अपराह्न

views 16

बालिबा में हुए नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान से रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने की मुलाकात

पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में सुबह हुए नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान से रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जवान की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। घटना के बाद घायल दारोगा को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

अगस्त 8, 2024 9:07 अपराह्न

views 13

झारखंड उच्च न्यायालय में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति की खंडपीठ में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने केंद्र सरकार द्वारा जवाब दाखिल नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।...