अगस्त 9, 2024 9:18 पूर्वाह्न

views 29

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत विश्व में फुटवियर का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता

  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत विश्व में फुटवियर का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। नई दिल्ली में कल 8वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फुटवियर फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश इस क्षेत्र में सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त करे।      श्री गोय...

अगस्त 9, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 21

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी संभालने पर प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं 

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति की जल्द बहाली हो...

अगस्त 9, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 22

मिस्र, कतर और अमरीका के नेताओं ने इस्राइल और हमास से किया अनुरोध, युद्ध विराम समझौते को जल्दी लागू करें

  मिस्र, कतर और अमरीका के नेताओं ने इस्राइल और हमास से अनुरोध किया है कि युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने में और समय व्यर्थ न करें।  कल रात जारी किए गए एक संयुक्त वक्‍तव्‍य में, तीनों देशों ने इज़राइल और हमास से 15 अगस्त को दोहा या काहिरा में बिना कोई देरी किए समझौता लागू करें।  

अगस्त 9, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 15

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार ने पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया

  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। मार्च 2021 में पंजीकृत निवेशक आधार को चार करोड़ का आंकड़ा छूने में 25 साल से अधिक का समय लगा था। इसके बाद एक करोड़ की वृद्धि त्वरित गति से हुई, जिसमें औसतन करीब छह से सात महीने लगे। एनएसई न...

अगस्त 9, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 12

पेरिस ओलंपिक-2024: भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता 

  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और रिटायर होने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश के कुछ शानदार बचाव की मदद से स्पेन को 2-1 से हरा दिया और पदक मैच जीत लिया। 1972 में म्यूनिख में लगातार दो बार कांस्य...

अगस्त 9, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 12

पेरिस ओलंपिक में आज:  कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

  पेरिस ओलंपिक खेलों में आज भारतीय एथलीट कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्‍फ में चुनौती पेश करेंगे। अमन सहरावत पुरूषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए प्यूर्टो रिको के डैरियन क्रूज़ से भिडेंगे। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।   एथलेटिक्स...

अगस्त 9, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 12

न्यूजीलैंड की दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ करेंगी बातचीत 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। वे आज ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी। न्‍यूजीलैंड में लगभग तीन लाख भारतीय रहते हैं। ये न्यूजीलैंड और भारत के बीच पुल के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजकीय भोज के दौरान कल राष्‍ट्रपति म...

अगस्त 9, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 11

संसद ने वित्त (संख्‍या 2) विधेयक, विनियोग (संख्या-2) विधेयक और जम्मू-कश्मीर विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2024 पारित किया 

    संसद ने वित्त (संख्‍या 2) विधेयक, 2024, विनियोग (संख्या-2) विधेयक, 2024 और जम्मू और कश्मीर विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2024 पारित कर दिया है। इसके बाद राज्यसभा ने चर्चा के बाद इन विधेयकों को लोकसभा को लौटा दिया। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही पारित कर चुकी है।  इसके साथ ही संसद ने वित्तीय वर्ष 202...

अगस्त 9, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 31

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विधानसभा चुनावों की तैयारियों की निगरानी के लिए दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉक्टर एस.एस. संधू विधानसभा चुनावों की तैयारियों की निगरानी के लिए जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं। आयोग ने कल प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। आयोग आज...

अगस्त 9, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 32

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश में 9 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट ...