अगस्त 9, 2024 6:18 अपराह्न

views 17

लोकसभा ने भारतीय वायुयान विधेयक 2024 किया पारित

  लोकसभा ने आज भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पारित कर दिया है। यह विधेयक केंद्र सरकार को किसी भी विमान या विमान की श्रेणी के डिजाइन, निर्माण, रख-रखाव, कब्जे, उपयोग, संचालन, बिक्री, निर्यात या आयात को विनियमित करने और सुरक्षित करने के लिए नियम बनाने का अधिकार देता है। इस विधेयक का उद्देश्य किसी भी हवाई ...

अगस्त 9, 2024 7:57 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात की और उन्‍हें चोट से जूझने के बावजूद अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीतने पर बधाई दी।   बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के अरशद नदीम के बारे में टिप्पणियों के लिए नीरज की मां सरोज देवी की भी सराहना की, जिन्होंने ओलंपिक ...

अगस्त 9, 2024 9:37 अपराह्न

views 18

संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए हुए स्थगित

संसद के दोनों सदन आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिये गये। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ था और यह सोमवार को समाप्त होने वाला था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि 115 घंटे तक चले इस सत्र में 15 बैठकें हुईं। उन्होंने कहा कि बजट पर 27 घंटे से ज्‍यादा चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान ...

अगस्त 9, 2024 6:08 अपराह्न

views 20

मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज कहा कि निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी आंतरिक या बाहरी ताकतों को चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्...

अगस्त 9, 2024 6:01 अपराह्न

views 15

राज्यसभा में जया बच्चन के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी के लिए निंदा प्रस्ताव लाया गया

  राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के बारे में कथित असंसदीय टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी की जया बच्चन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया है। सदन के नेता जेपी नड्डा ने ये प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की टिप्पणियां असंसदीय और बेहद आपत्तिजनक थीं। श्री धनखड़ ने जया बच्‍चन की टिप्पणी पर कड़ी आपत्...

अगस्त 9, 2024 6:57 अपराह्न

views 18

लोकसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 की समीक्षा के लिए 21 सदस्यीय संयुक्त समिति के गठन को पारित किया

लोकसभा ने आज वक्फ संशोधन विधेयक 2024 की समीक्षा से संबंधित सदन की संयुक्त समिति के 21 सदस्यों को नामित किए जाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है। जगदम्बिकापाल, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्य, दिलीप सैकिया, गौरव गोगोई, इमरान मसूद, मोहम्‍मद जावेद, कल्‍यान बनर्जी और असदुद्दीन ओवैसी सदस्यों में शामिल हैं। ...

अगस्त 9, 2024 5:25 अपराह्न

views 12

डीआरडीओ ने सबसे हल्के फ्रंट हार्ड आर्मर पैनल से युक्त बुलेट प्रूफ जैकेट विकसित की

  रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने सबसे हल्के फ्रंट हार्ड आर्मर पैनल से युक्त बुलेट प्रूफ जैकेट विकसित की है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह मध्यम आकार के लिए 10 किलो से अधिक वजन के साथ लेवल 6 का सबसे हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट है, जो ऑपरेशन के दौरान पहनने...

अगस्त 9, 2024 5:16 अपराह्न

views 128

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे

बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत ढगवार के मसरेहड़ केंद्र, ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ के देहरू केंद्र तथा ग्राम पंचायत जूहल के बनगोटू में आंगनवाड़ी क...

अगस्त 9, 2024 5:15 अपराह्न

views 13

शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूर्ण करने के लिए स्थानीय लोगों, विशेषकर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा महिला एवं युवक म...

अगस्त 9, 2024 5:10 अपराह्न

views 19

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को जिला हमीरपुर में ली जाएगी नशामुक्ति की शपथ

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को जिला हमीरपुर में भी सभी स्कूल-कालेजों, विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थानों एवं कार्यालयों में नशामुक्ति की शपथ ली जाएगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत ...