अगस्त 10, 2024 4:32 अपराह्न

views 22

राज्य के नौ जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम शुरु

राज्य के नौ जिलों में आज से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम शुरु हो गया है। इनमें चतरा, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, लातेहार एवं दुमका शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

अगस्त 10, 2024 4:32 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है।

अगस्त 10, 2024 4:17 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड में उच्च घनत्व सेब नीति में किया जाएगा संशोधन

उत्तराखंड में उच्च घनत्व सेब नीति में संशोधन करने के लिए उद्यान विभाग को पन्द्रह दिन की समय सीमा दी गई है। प्रदेश में सेब उत्पादन को बढावा देने और किसानों की सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सेतु आयोग, कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान हाईटेक एप्पल नर्सरी पॉलिसी के सम...

अगस्त 10, 2024 4:17 अपराह्न

views 13

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगाः शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षण संस्थानों में स्वाधीनता दिवस को बड़े महोत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों में राष्ट्र भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के सभी कॉलेजों और विश्वविद्याल...

अगस्त 10, 2024 4:17 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनीः मौसम विभाग

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच, राज्य में पचास से अधिक सड़क मार्ग आवाजाही के लिए बाधित हैं। उधर, रूद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम को जाने वाले पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बी...

अगस्त 10, 2024 4:17 अपराह्न

views 19

राजधानी देहरादून में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास जोरों पर

राजधानी देहरादून में अब हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना है। सौर ऊर्जा से अब देहरादून में बिजली की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। जिले के सहस्रधारा-खुड़बुड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में सोलर प्लांट स्थापित होंगे। इनसे 7 हजार 375 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। सौर प्लांट से उत्पादित बिजली ग्रिड को भेजी जाएगी...

अगस्त 10, 2024 4:16 अपराह्न

views 18

नैनीताल जिले की भीमताल झील में आय लाइफ सेविंग एवं बेसिक कयाकिंग प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल जिले की भीमताल झील में आय लाइफ सेविंग एवं बेसिक क्याकिंग प्रशिक्षण शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के माध्यम से करवाया जा रहा है। संस्थान के प्रशिक्षक समीर कोसवे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 5 दिन लाइफ सेविंग क...

अगस्त 10, 2024 4:16 अपराह्न

views 15

देहरादून पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक ही रात में कार शोरूमों में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया था। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के पास चोरी का सामान बरामद किया गया है। 

अगस्त 10, 2024 2:11 अपराह्न

views 15

लिम्फैटिक फाइलेरिया को खत्म करने के लिए 6 राज्यों के 63 जिलों को लक्षित किया गया

  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लिम्फैटिक फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए आज नई दिल्ली में दवाई पिलाने के द्विवार्षिक राष्ट्रव्यापी अभियान के दूसरे चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री जाधव ने कहा कि लिम्फेटिक फाइलेरिया को फैलने से रोकने के लिए मच्छरों के काटने स...

अगस्त 10, 2024 2:08 अपराह्न

views 22

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से कोर बैंकिंग पर विशेष ध्‍यान देने पर जोर दिया

  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से कोर बैंकिंग पर विशेष ध्‍यान देने पर जोर दिया है। आज नई दिल्ली में रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्री ने बैंकों से जमा और उधारी राशि से संबंधित प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में उपस्थित रिजर्व...