अगस्त 10, 2024 7:40 अपराह्न

views 17

राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 28वें दिल्ली पुस्तक मेले में आज बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे

  राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 28वें दिल्ली पुस्तक मेले में आज बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे। पांच दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का विषय ‘भारतीय पुस्तकों का वैश्विक प्रभाव’ है। इस मेले का आयोजन इस वर्ष बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

अगस्त 10, 2024 7:34 अपराह्न

views 14

एम्स, नई दिल्ली के ब्लड सेंटर और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली के ब्लड सेंटर और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज कुमार सिंह ने किया। इस शिविर में लगभग एक ...

अगस्त 10, 2024 7:24 अपराह्न

views 19

गजा की मस्जिद और एक स्‍कूल पर हुए इस्रायली हमले में कम से कम 93 फलिस्‍तीनी मारे गए हैं

  गजा की मस्जिद और एक स्‍कूल पर हुए इस्रायली हमले में कम से कम 93 फलिस्‍तीनी मारे गए हैं। इस मस्जिद और स्‍कूल में विस्‍थापित शरणार्थी रह रहे थे। गजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार यह हमला तब किया गया जब पूर्वी गजा शहर के अल-तबीन परिसर में लोग सुबह की नमाज पढ रहे थे। इस्रायल ने इस हमले की पुष्टि करत...

अगस्त 10, 2024 6:11 अपराह्न

views 17

गुजरात में विश्व शेर दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में सासन गिर में आयोजित किया गया

  गुजरात में विश्व शेर दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में सासन गिर में आयोजित किया गया। यह उत्सव सौराष्ट्र के 11 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्‍यारह हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के 21 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय शेरों...

अगस्त 10, 2024 6:10 अपराह्न

views 17

प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह में नगरोट जोन की अंडर-14 खंड स्तरीय प्रतियोगिता का बतौर मुख्या...

अगस्त 10, 2024 6:02 अपराह्न

views 13

प्रसार भारती बोर्ड के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आज मुंबई आकाशवाणी केन्‍द्र का दौरा किया।

  प्रसार भारती बोर्ड के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आज मुंबई आकाशवाणी केन्‍द्र का दौरा किया। प्रसार भारती बोर्ड के अध्‍यक्ष मुंबई के दो दिन के दौरे पर हैं जहां वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। श्री सहगल ने आज सुबह आकाशवाणी के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौ...

अगस्त 10, 2024 5:48 अपराह्न

views 18

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के गागरमांडू इलाके के अहलान गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अंतिम समाचार आने तक सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी थी।

अगस्त 10, 2024 5:45 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वायनाड में एक राहत शिविर का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वायनाड में एक राहत शिविर का दौरा किया और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से बातचीत की। अपने माता-पिता गंवा चुके दो विद्यार्थियों को उन्‍होंने सांत्वना दी। प्रधानमंत्री ने मेप्पाडी में एक अस्पताल का दौरा कर उपचार करा रहे घायलों से बातचीत की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भूस्खलन...

अगस्त 10, 2024 5:40 अपराह्न

views 16

  बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है।

  बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय परिसर के बाहर आज दोपहर बाद उपस्थित मीडिया को उन्‍होंने कहा कि कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे अपना त्यागपत्र राष्‍ट्रपति को सौंप देंगे। आज सुबह विद्यार्थियों क...

अगस्त 10, 2024 5:17 अपराह्न

views 24

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्‍थान ने पहला राष्‍ट्रीय अं‍तरिक्ष दिवस 2024 मनाया

  राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्‍थान ने आपदा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर एक दिन की राष्‍ट्रीय कार्यशाला आयोजित करके पहला राष्‍ट्रीय अं‍तरिक्ष दिवस 2024 मनाया। इस कार्यशाला का आयोजन कल राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण - एनडीएमए और गृह मंत्रालय - एमएचए के सहयोग से किया गया था। आपदा प्रतिक्रिया...