अगस्त 11, 2024 12:16 अपराह्न

views 16

बिहार में गंगा, गंडक और कोसी समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के चलते गंगा, गंडक और कोसी समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी पटना के दीघा और गांधी घाट तथा हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आयोग ने आज जलस्तर के और बढ़ने की सम्भावना जतायी है। वहीं, भागलपुर...

अगस्त 11, 2024 12:09 अपराह्न

views 35

जम्मू-कश्‍मीर: अनंतनाग जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद और दो घायल

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्‍मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ में सेना के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए तथा दो अन्य घायल हो गए। यह मुठभेड़ कल कोकरनाग क्षेत्र के गागरमांडू इलाके की एहलान बस्ती में हुई।   रक्षा प्रवक्‍ता के अनुसार मुठभेड़ में गंभीर र...

अगस्त 11, 2024 12:07 अपराह्न

views 29

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।   उपराष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि श्री सिंह ने विदेश मंत्री के तौर पर तथा अन्‍य पदों पर राष्‍ट्र की सेवा की। श्री धनखड़ ने कहा कि श्री नटवर सिंह एक अच्छे लेखक ...

अगस्त 11, 2024 12:05 अपराह्न

views 13

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से छात्रों में खेल भावना के साथ-साथ अपने आत्मसम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। खेल समय प्रबंधन और अनुशासन के बारे में भी सिखाते हैं तथा बच्चों को तनाव और अवसाद को कम करने म...

अगस्त 11, 2024 12:02 अपराह्न

views 9

किन्नौर: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव पूह का शुभारंभ किया

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा आज जिले के पूह विकास खंड में 10 से 12 अगस्त, 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव पूह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और जनजातीय जिला किन्नौर तो अपनी समृद्ध संस्कृति, वेश...

अगस्त 11, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 13

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी पूर्वी जिलों में वर्षा का अनुमान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहित लगभग सभी पूर्वी जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में कल देर रात से ही तेज हवा के बीच गरज चमक के साथ वर्षा का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही वर्षा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की...

अगस्त 11, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 12

सावन के चौथे सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर, प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम

सावन के चौथे सोमवार को लेकर प्रदेश के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, सड़कों पर कांवड़ियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। बदायूं में 12 अगस्त तक के लिए सरकारी और गैर सरकारी सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं, कांवड़ियों की भीड़ को दे...

अगस्त 11, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 10

महाराजगंज जिले को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में पहला स्थान मिला

जुलाई माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महाराजगंज जिले को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन इसी मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा है।

अगस्त 11, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 16

वाराणसी: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फिर बदला गया गंगा आरती का स्थान

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थान एक बार फिर बदल दिया गया है। अब गंगा आरती गंगा सेवानिधि के कार्यालय की छत पर संपन्न की जा रही है। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि इस वर्ष गंगा आरती का स्थान पांचवी बार परिवर्तित किया गया है।

अगस्त 11, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 12

11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 11 अगस्त से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। तिरंगा यात्रा में जिला और प्रदेश के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि तिरं...