अगस्त 13, 2024 5:03 अपराह्न

views 24

मुंबई में बनेगा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का अहिल्या भवन: मंत्री मंगल प्रभाग लोढा

  मुंबई उपनगर के मंत्री मंगल प्रभाग लोढा ने आज घोषणा की कि देश में पहले अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के अहिल्‍या भवन का निर्माण मुंबई में किया जाएगा। मुंबई के चेम्बूर एजुकेशन सोसाइटी के कार्यक्रम के बाद मीडिया को उन्‍होंने जानकारी दी की कि यह भवन 35 हजार 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र पर निर्मित किया जाएगा। इसके...

अगस्त 13, 2024 4:53 अपराह्न

views 14

सर्वोच्च न्यायालय ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की माफी स्वीकार की, अवमानना कार्रवाई समाप्त

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण की माफी स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई बंद कर दी है। शीर्ष न्‍यायालय ने कंपनी द्वारा भ्रामक विज्ञापनों के लगातार प्रकाशन पर रामदेव और बालकृष्ण को जारी अवमानना नोटिस को खारिज कर दिया। इस...

अगस्त 13, 2024 4:46 अपराह्न

views 22

जी-4 ने UNSC सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया 

  जी-4 देशों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के बिना यह परिषद वैश्विक चुनौतियों से निपटने के अनुकूल नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्‍थाई प्रतिनिधि राजदूत आर रवीन्‍द्र ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बहस में जी-4 देशों की ओर से दिये गए एक वक्‍तव्‍य में यह ...

अगस्त 13, 2024 6:03 अपराह्न

views 20

भारतीय वायु सेना ने बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘एक्स तरंग शक्ति’ की मेज़बानी की

  भारतीय वायुसेना ने अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सबसे बड़े बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास - एक्स तरंग शक्ति की मेजबानी की। इसका आयोजन तमिलनाडु में सुलुर के वायुसेना स्टेशन पर किया गया।   रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभ्यास में लगभग 1...

अगस्त 13, 2024 4:21 अपराह्न

views 13

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  कल अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन-2024 का उद्घाटन करेंगी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन-2024 का उद्घाटन करेंगी। अमृत उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

अगस्त 13, 2024 2:21 अपराह्न

views 28

राजस्थान: पूर्वी जिलों में हुई तेज बारिश से कई कस्बे और गांव जलमग्न

    राजस्थान के पूर्वी जिलों में पिछले तीन चार दिन में हुई तेज बारिश से कई कस्बे और गांव जलमग्न हैं। जिला प्रशासन ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, टोंक, करौली, भरतपुर, कोटा, गंगापुर सिटी, धौलपुर, दौसा और सवाई माधोपुर जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दौसा, करौली...

अगस्त 13, 2024 2:17 अपराह्न

views 32

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले चार-पांच दिन में हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश, छत्त...

अगस्त 13, 2024 2:16 अपराह्न

views 35

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में मरीज परेशान

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भी मरीजों की काफी भीड़ है। आंदोलन के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।...

अगस्त 13, 2024 2:14 अपराह्न

views 34

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

  स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो सुबह चार बजे से चलेगी। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 15-15 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा। इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें स्टेशन...

अगस्त 13, 2024 2:14 अपराह्न

views 34

विश्‍व बैडमिंटन संघ ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को 18 महीनों के लिए निलंबित किया

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए विश्व बैडमिंटन संघ ने 18 महीनों के लिए निलंबित कर दिया है। इस कारण प्रमोद भगत पेरिस 2024 पैरालम्पिक खेलों में भागीदारी नहीं कर सकेंगे। संघ ने घोषणा की है कि टोक्यो 2020 पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को ठिकाने की वि...