अगस्त 17, 2024 12:29 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्‍यवर्ती भागों में अगले छह दिन तक तेज़ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

देश के पूर्वी और मध्‍यवर्ती भागों में अगले छह दिन तक तेज़ वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और इसके आसपास के इलाक़ों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मध्‍य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, स...

अगस्त 17, 2024 12:27 अपराह्न

views 15

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्‍बे पटरी से उतरे

आज तड़के उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में साबरमती एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के 20 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना कानपुर स्टेशन के पास देर रात ढाई बजे के आसपास हुई। सतर्कता ब्यूरो और रेल अधिकारी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। दुर्घटना में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, हालांकि गाड़ियों की आवाज...

अगस्त 17, 2024 12:26 अपराह्न

views 22

सिक्किम के राज्यपाल  ओम प्रकाश माथुर ने राज्य में नाथूला और बाबा मंदिर का दौरा किया

सिक्किम के राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नाथुला दर्रे का दौरा किया और बाबा मंदिर के दर्शन किये। राज्‍यपाल बनने के बाद श्री माथुर का यह पहला दौरा था। जनरल ऑफिसर कमांडिंग अमित कपथियाल और अन्‍य अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। राज्‍यपाल ने शेराथांग युद्ध स्‍मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबा मंदिर मे...

अगस्त 17, 2024 12:24 अपराह्न

views 17

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अक्षरा विद्यालय और कौशल विकास केंद्र का दौरा करेंगे

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अक्षरा विद्यालय और कौशल विकास केंद्र का दौरा करेंगे। वे स्वर्ण भारत ट्रस्ट और मुप्पवरपु फाउंडेशन भी जाएंगे। श्री धनखड़ नेल्‍लोर के वेंकटचलम में स्‍वर्ण भारत ट्रस्‍ट के 23वें वार्षिक समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व उप-राष...

अगस्त 17, 2024 12:19 अपराह्न

views 20

भारत और जापान के बीच तीसरी बैठक नई दिल्‍ली में 20 अगस्त को आयोजित होगी

  भारत और जापान के रक्षा और विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक नई दिल्‍ली में मंगलवार को होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर हिस्सा लेंगे। जापान की ओर से रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और विदेश मंत्री योको कामिकावा बैठक में शामिल होंग...

अगस्त 17, 2024 12:16 अपराह्न

views 14

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य में 69 हजार सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई सूची तैयार करने को कहा

  इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती से संबंधित नई चयन-सूची तीन महीने के भीतर जारी करने का निर्देश दिया है। न्‍यायालय ने जून-2020 और जनवरी-2022 में जारी 6 हजार 800 उम्मीदवारों की चयन-सूची को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति ए.आर. मसूदी और बृजराज सिंह की पीठ ने...

अगस्त 17, 2024 1:03 अपराह्न

views 42

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। नामांकन प्रक्रिया इस महीने की 20 तारीख से शुरू होगी जबकि परिणाम 04 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा में 90 सीटें हैं। पहले चरण में 24 सीटों पर 18 सितंबर को पुलवामा, अनंतनाग, शोपिया, कुलगाम, रामबन, किश्‍तवाड़ और डोडा जिलों में...

अगस्त 17, 2024 11:22 पूर्वाह्न

views 16

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भारतीय चिकित्सा संघ का देशव्यापी हड़ताल शुरू

कोलकाता में आर.जी. कर राजकीय अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-आईएमए ने आज से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। आई.एम.ए. ने आज सुबह छह बजे से ओ.पी.डी. और अन्य सामान्य सेवाएं बन्‍द करने की अपील की है। संगठन ने पीड़ित महिला डॉक्‍टर के...

अगस्त 17, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 15

भारत-श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा फिर से शुरू 

भारत और श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा कल फिर से शुरू हो गई है। इस सेवा की शुरुआत पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच की गई थी। कांकेसंथुराई उत्तरी प्रांत जाफना के पास है। शिवगंगा नौका पर यह यात्री सेवा निजी ऑपरेटर इंडश्री फेरी सर्विसेज द्वारा संचालित है। इ...

अगस्त 17, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 15

नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कई उच्चस्तरीय नियुक्तियों को मंजूरी दी

  नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने कई मंत्रालयों और विभागों में कई उच्चस्तरीय नियुक्तियों को मंजूरी दी है। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव विवेक जोशी को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। कोयला मंत्रालय में अपर सचिव नागराजू मद्दीराला अब वित्तीय सेवा विभाग के सचिव होंगे। कॉरपोरेट ...