नवम्बर 17, 2025 2:52 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और विदर्भ में शीतलहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और विदर्भ में शीतलहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो-तीन दिन में आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में भी ...

नवम्बर 17, 2025 2:26 अपराह्न

views 39

वरिष्ठ आसियान राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल कल से भोपाल की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होगा

वरिष्ठ आसियान राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल कल से भोपाल की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होगा। यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच आर्थिक, औद्योगिक, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करना है। यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करेगा। वे राज्य के निवेश-अ...

नवम्बर 17, 2025 2:25 अपराह्न

views 173

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की गई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की गई। वर्तमान सरकार की अंतिम मंत्रिमंडल बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान को मंत्रिमंडल भंग करने संबंधी एक पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड -जेडीयू विधायक...

नवम्बर 17, 2025 2:07 अपराह्न

views 25

सऊदी अरब बस दुर्घटना: अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

सऊदी अरब के मदीना के पास हुई बस दुर्घटना को देखते हुए जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में है तथा यह दूत...

नवम्बर 17, 2025 2:07 अपराह्न

views 55

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन की राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। उमर मुहम्मद नबी के साथ साज़िश रचने के आरोपी कश्मीर निवासी अली को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने एनआईए की हिरासत में पूछताछ की अर्ज़ी ...

नवम्बर 17, 2025 2:01 अपराह्न

views 59

प्रधानमंत्री मोदी ने मदीना में हुए हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के मदीना में हुए हादसे में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि रि...

नवम्बर 17, 2025 2:14 अपराह्न

views 76

भारत किसी भी प्रकार के युद्ध का जवाब देने के लिए तैयार है: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

अगर पाकिस्तान ने कभी कोई गलत काम किया तो भारत सशस्त्र बल पड़ोसी देश को सिखाएँगे कि भारत के साथ ज़िम्मेदारी से कैसे पेश आना है।   सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है। नई दिल्ली में चाणक्य रक्षा संवाद के उद्घाटन समारोह को संबोधित ...

नवम्बर 17, 2025 2:15 अपराह्न

views 98

गृह मंत्री अमित शाह ने फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं। उत्तर क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,...

नवम्बर 17, 2025 12:29 अपराह्न

views 53

ऑस्ट्रेलिया: सजावटी रेत उत्पादों में एस्बेस्टस खनिज की मिलावट की बढ़ती चिंता

ऑस्ट्रेलिया में सजावटी रेत उत्पादों में एस्बेस्टस खनिज की मिलावट की बढ़ती चिंताओं के बीच राजधानी कैनबरा के 70 से ज़्यादा विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। सरकार ने कहा है कि यह फैसला एक जांच में रेत उत्पादों के व्यापक उपयोग का पता चलने के बाद लिया गया। जिनमें एस्बेस्टस पाया गया था। शिक्षा ...

नवम्बर 17, 2025 11:27 पूर्वाह्न

views 128

मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कई भारतीय जायरीनों के मारे जाने की आशंका

मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस के एक डीजल टैंकर से टकरा जाने से कई भारतीय जायरीनों के मारे जाने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना भारतीय समयानुसार रात लगभग डेढ बजे मुफ़रीहाट नामक स्थान पर हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह समूह मक्का से अप...