अगस्त 17, 2024 8:35 अपराह्न

views 11

नई औद्योगिक तथा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम नीति शीघ्र ही लाई जायेगी- तेलंगाना राज्‍य उद्योग मंत्री डी0 श्रीधर बाबू

 तेलंगाना राज्‍य उद्योग मंत्री डी0 श्रीधर बाबू ने आज कहा कि नई औद्योगिक तथा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम नीति शीघ्र ही लाई जायेगी। हैदराबाद में मीडिया को उन्‍होंने बताया कि प्रस्‍तावित नई नीतियां निवेशक और उद्योग अनुकूल होंगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार पिछली सरकार द्वारा उद्योग को दिये गये प्रो...

अगस्त 17, 2024 8:30 अपराह्न

views 26

सूडान के स्वास्थ्य मंत्री हैथम मोहम्मद इब्राहिम ने आज देश में हैजा फैलने की घोषणा की

   सूडान के स्वास्थ्य मंत्री हैथम मोहम्मद इब्राहिम ने आज देश में हैजा फैलने की घोषणा की। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया था कि सूडान में हैजा से लगभग 316 लोगों की मौत हो गई है। अप्रैल 2023 में सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से हैजा, मलेरिया ...

अगस्त 17, 2024 8:25 अपराह्न

views 35

एक रिपोर्ट के अनुसार विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में कई सतत विकास लक्ष्यों का कार्यान्वयन नहीं हो रहा है- वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन  

      वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि वैश्विक विकास प्रशासन को आकार देने में ग्लोबल साउथ बड़ी भूमिका निभाए। ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में वित्त मंत्रियों के सत्र में श्रीमती सीतारामन ने सामूहिक प्रभावों को अधिकतम करने के लिए सभी देशों से न...

अगस्त 17, 2024 8:21 अपराह्न

views 26

दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अफ्रीका में मंकीपॉक्‍स के तेजी से फैलने पर गहरी चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है  

 दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अफ्रीका में मंकीपॉक्‍स के तेजी से फैलने पर गहरी चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने मंकीपॉक्‍स के प्रकोप से निपटने में इस महाद्वीप के लिए अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सहायता का आह्वान किया है। महामारी रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर अफ्रीकी संघ के नेतृत्‍व के रूप...

अगस्त 17, 2024 8:16 अपराह्न

views 19

डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी

   कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में एक डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले पर देश भर में डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विभिन्‍न शहरों में केवल आपातकालीन सेवायें चल रही हैं। भारतीय‍ चिकित्‍सा संघ- आई एम ए ने ...

अगस्त 17, 2024 8:14 अपराह्न

views 15

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा से गरूड़ उड़ान यात्रा को राजगढ़ के लिए किया रवाना

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा किले के सामने से गरूड़ उड़ान यात्रा को राजगढ़ के लिए रवाना किया। समर्थ गुरु रामदास और छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित एक हजार दो सौ तिरपन किलोमीटर लंबी यात्रा में एक हजार धावक, 100 साइकिल सवार और चार घुड़सवार शामिल हैं, जो 13 दिन बाद राजगढ़ पहुंचेंगे। ...

अगस्त 17, 2024 8:12 अपराह्न

views 18

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह कुमारगंज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही परिसर में लग रहे बृहद रोजगार मेले का भी उद्घाटन करेंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे।

अगस्त 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 21

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था के साथ-साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। दौरे के दौरान मुख...

अगस्त 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 37

तमिलनाडु में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान

तमिलनाडु में, क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के तटीय क्षेत्रों के लिए अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जा...

अगस्त 17, 2024 8:09 अपराह्न

views 16

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार बुलंदशहर के खुर्जा की पॉटरी नगरी का दौरा करने पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार बुलंदशहर के खुर्जा की पॉटरी नगरी का दौरा करने पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति ने सबसे पहले मुंडाखेड़ा मार्ग स्थित ऑर्मिनो सिरेमिक पॉटरी का दौरा किया। यहां उन्होंने सिरेमिक उत्पादों की प्रक्रिया और गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण ...