नवम्बर 18, 2025 10:24 अपराह्न

views 50

आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपने लोगों की रक्षा करने का भारत को पूरा अधिकार है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

  भारत ने कहा है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपने लोगों की रक्षा करने का उसे पूरा अधिकार है, और वह इसका प्रयोग करेगा। रूस के मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन- एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति द...

नवम्बर 18, 2025 10:16 अपराह्न

views 92

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जंगली जानवरों के हमलों और जलभराव से होने वाले नुकसान को भी शामिल किया जाएगा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब जंगली जानवरों के हमलों और धान की फसल के जलप्लावन से होने वाले फसल नुकसान को भी शामिल किया जाएगा। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि जंगली जानवरों के हमले से होने वाले फसल नुकसान को अब स्थानीयकृत जोखिम श्रेणी के अंतर्गत पाँचवें अतिरिक्त कवर के रूप में ...

नवम्बर 18, 2025 10:15 अपराह्न

views 110

बिहार में नई सरकार के गठन के लिए एनडीए के प्रमुख दलों की बातचीत जारी

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए के प्रमुख घटक दलों भाजपा और जदयू के बीच निर्णायक बातचीत जारी है। दोनों प्रमुख दलों के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद और मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।     भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह के कल पटना पहुंचने और मु...

नवम्बर 18, 2025 10:21 अपराह्न

views 60

आन्ध्र प्रदेश में मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर मडवी हिडमा, उसकी पत्नी सहित 6 माओवादी मारे गए

माओवादी विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सटीक और खुफिया जानकारी मिलने पर विशेष सुरक्षा बल ग्रेहाउंड्स और राज्य पुलिस ने अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मारेदुमिली के घने जंगलों में समन्वित कार्रवाई की। आज सुबह हुई मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर मडवी हिडमा, उसकी पत्नी मदकम राजे सहि...

नवम्बर 18, 2025 10:14 अपराह्न

views 31

भारत-अमरीका साझेदारी मज़बूत और स्थिर है, रणनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में विस्तारित हो रही है: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत-अमरीका साझेदारी मज़बूत और स्थिर है तथा रणनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में विस्तारित हो रही है। नई दिल्ली में भारत-अमरीका चैंबर ऑफ कॉमर्स को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चिंता का कोई कारण नहीं है। ...

नवम्बर 18, 2025 10:09 अपराह्न

views 36

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज टोक्यो में ओसाका गैस के प्रतिनिधि निदेशक और कार्यकारी उपाध्यक्ष केजी ताकेमोरी से मुलाकात की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज टोक्यो में ओसाका गैस के प्रतिनिधि निदेशक और कार्यकारी उपाध्यक्ष केजी ताकेमोरी से मुलाकात की। श्री पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में  कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने ओसाका गैस और भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने ...

नवम्बर 18, 2025 10:06 अपराह्न

views 38

भारत और जर्मनी ने आज रक्षा संबंधों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सैन्य सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत और जर्मनी ने आज रक्षा संबंधों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सैन्य सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। नई दिल्ली में उच्च रक्षा समिति बैठक की सह-अध्यक्षता करते हुए, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और जर्मन विदेश सचिव जेन्स प्लॉटनर ने रक्षा उपकरणों के सह-विकास, सह-उत्पादन और रक...

नवम्बर 18, 2025 10:04 अपराह्न

views 34

पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने हाल ही में 27वें संविधान संशोधन का नए सिरे से विरोध किया

पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने हाल ही में 27वें संविधान संशोधन का नए सिरे से विरोध किया और इस्लामाबाद तथा प्रांतीय राजधानियों में रैलियाँ की। संयुक्त विपक्षी गठबंधन तहरीक तहफ्फुज-ए-आइन-पाकिस्तान ने संसद भवन से सर्वोच्च न्यायालय तक एक मार्च का नेतृत्व किया और शुक्रवार को देशव्यापी काला दिवस मनाने का स...

नवम्बर 18, 2025 10:03 अपराह्न

views 29

इस शरद ऋतु में अमरीकी कॉलेजों में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन में भारी गिरावट आई है

इस शरद ऋतु में अमरीकी कॉलेजों में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन में भारी गिरावट आई है। नए वीज़ा प्रतिबंधों और संघीय नीतियों के लागू होने के कारण इसमें 17 प्रतिशत की कमी देखी गई।  राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग सभी संस्थानों ने वीज़ा आवेदन संबंधी चुनौतियों का हवाला दिया। वहीं, कई शैक्षण...

नवम्बर 18, 2025 10:26 अपराह्न

views 33

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मास्को, रूस में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मास्को, रूस में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने आज दोपहर शंघाई सहयोग संगठन -एससीओ के अन्य प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से भी मुलाकात की।