नवम्बर 19, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 100

अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। अल फलाह समूह के परिसरों की तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों की विस्तृत जाँच और विश्लेषण के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। निदेशालय ने कल दिल्ली में अल फलाह विश्वविद्यालय के परिसर...

नवम्बर 19, 2025 7:43 पूर्वाह्न

views 154

कल से गोआ में शुरु होगा 8 दिवसीय 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2025

56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2025 कल गोआ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। महोत्‍सव में 80 से अधिक देशों के मेहमान और फिल्म निर्माता शामिल होंगे। इसमें भारत और विश्‍व भर की  270 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। यह फिल्‍मोत्‍सव 28 नवंबर तक पणजी में चलेगा।   गोवा अपने...

नवम्बर 19, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 298

सीओपी-30 जलवायु शिखर सम्मेलन में सभी से वर्ष 2030 तक वनों की कटाई रोकने का किया गया आग्रह

विश्व वन्यजीव कोष और ग्रीनपीस ने संयुक्त राष्ट्र सीओपी-30 जलवायु शिखर सम्मेलन में सभी से वर्ष 2030 तक वनों की कटाई रोकने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत होने का आग्रह किया है। ब्राज़ील में 10 नवंबर से शुरू हुआ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 21 नवंबर को सम्पन्न होगा। कल संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिव...

नवम्बर 19, 2025 7:49 पूर्वाह्न

views 149

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स -टीआईए पोर्टल का किया शुभारंभ

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल नई दिल्ली में ट्रेड इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स -टीआईए पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल एक लागत-प्रभावी और ओपन-सोर्स समाधान है। यह उपयोगकर्ता-केंद्रित डिज़ाइन को प्राथमिकता देता है। यह पोर्टल 28 से अधिक डैशबोर्ड पर 270 से अधिक इंटरैक्टिव विज़ुअलाइज़ेशन प्रदान ...

नवम्बर 19, 2025 7:57 पूर्वाह्न

views 107

मदीना में भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद घटना के बाद एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा सऊदी अरब 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 17 नवंबर को मदीना में भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद घटना के बाद, भारत का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज सऊदी अरब जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर करेंगे। प्रतिनिधिमंडल हज और उमराह मंत्रालय सहित सऊदी अधिकारियों के...

नवम्बर 19, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 111

तेलंगाना सरकार ने नागरिक सेवाओं तक पहुंच में सुधार लाने के लिए मीसेवा शुरू की

तेलंगाना सरकार ने लगभग 40 विभागों में सरकार-से-नागरिक सेवाओं तक पहुंच में सुधार लाने के लिए व्हाट्सएप पर मीसेवा शुरू की है। मीसेवा एक उन्नत, संवादात्मक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित मंच है। इस मंच पर नागरिकों को एक सरल चैट इंटरफ़ेस के माध्यम से सरकारी सेवाओं तक पहुंचन में सहायता मिलेगी। राज्य के सू...

नवम्बर 19, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 45

दिल्ली विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सरकारी अस्पताल में अज्ञात और लावारिस लॉकरों की जांच की

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर जम्‍मू के श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल के कर्मचारियों और चिकित्‍सकों के अज्ञात और लावारिस लॉकरों की जाँच तेज़ कर दी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह ने बताया कि पहले से ही चल रही लॉकरों की जाँच दिल्ली ...

नवम्बर 19, 2025 6:33 पूर्वाह्न

views 66

आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जायेंगे। प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा मंदिर और महासमाधि स्‍थल पर पूजा-अर्चना करेंगे। श्री मोदी श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे। इस अवसर पर श्री सत्य साईं बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत...

नवम्बर 18, 2025 10:33 अपराह्न

views 40

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने थोक सीमेंट परिवहन नीति का अनावरण किया, कहा—यह एक क्रांतिकारी बदलाव है

  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कंटेनरों में थोक सीमेंट की दरों को उचित बनाने और थोक सीमेंट टर्मिनलों के लिए नीति का अनावरण किया। यह नीति सीमेंट परिवहन के लिए रेलवे सुधारों का हिस्सा है। नई दिल्ली में इस नीति का अनावरण करते हुए, श्री वैष्णव ने इस क्षण को एक क्रांतिकारी बदलाव बताया। उन्होंने क...

नवम्बर 18, 2025 10:30 अपराह्न

views 64

भारत वैश्विक अंतरिक्ष निवेश का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारी और निवेश के लिए एक पसंदीदा वैश्विक गंतव्य के रूप में तेज़ी से उभर रहा है।   नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल स्पेस कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सरकार के सुधारों ने एक सक्षम पारिस्थित...