नवम्बर 19, 2025 10:10 अपराह्न

views 28

हज़ारों युवा डॉक्टर आज ट्यूनीशिया में उच्च वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए

हज़ारों युवा डॉक्टर आज ट्यूनीशिया में उच्च वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। यह हड़ताल आर्थिक तंगी और सार्वजनिक सेवाओं में व्यवधानों से उपजी सामाजिक अशांति की व्यापक लहर का हिस्सा है, जो 2021 में सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रपति कैस सईद के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

नवम्बर 19, 2025 10:08 अपराह्न

views 26

पश्चिमी यूक्रेन में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कुल 25 लोग मारे गए

पश्चिमी यूक्रेन में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कुल 25 लोग मारे गए। इन हमलों में टेरनोपिल में दो इमारतों को निशाना बनाया गया। यूक्रेन के राहत अधिकारियों ने बताया कि 2022 में रूस द्वारा अपना सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से अब तक के सबसे घातक हमलों में से एक में 73 लोग घायल हुए हैं।     ल्वीव और...

नवम्बर 19, 2025 9:30 अपराह्न

views 151

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त जारी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में देश भर के नौ करोड़ किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए 18 हज़ार करोड़ रुपये की पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने आज कोयंबटूर स्थित कोयम्‍बटूर जिला लघु उद्योग संध-कोडिसिआ व्यापार मेला परिसर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि...

नवम्बर 19, 2025 9:20 अपराह्न

views 33

महाराष्ट्र में दोषसिद्धि दर बढ़कर 53 प्रतिशत: मुख्यमंत्री फडणवीस

  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि राज्य की दोषसिद्धि दर 2013 के 9 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 53 प्रतिशत हो गई है। वे मुंबई के आज़ाद मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।

नवम्बर 19, 2025 9:18 अपराह्न

views 41

पश्चिम बंगाल में विशेष पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठकें

  वरिष्ठ उप-चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ दो बैठकें कीं।   पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल और सीईओ कार्यालय के अन्य वरिष्...

नवम्बर 19, 2025 9:15 अपराह्न

views 38

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण और उन्नयन कार्य शुरू किया

  जम्मू-कश्मीर में, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्रतिकूल मौसम से प्रभावित सुविधाओं को बहाल करने के लिए रियासी और उधमपुर जिलों में सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण और उन्नयन कार्य शुरू किया है।   नवीनीकरण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है और इससे छात्रों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने में मदद मिल...

नवम्बर 19, 2025 9:11 अपराह्न

views 34

56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2025 गोआ में आरंभ होगा

  56वां ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2025 कल से गोआ में आरंभ होगा। इस नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती परेड के साथ होगी। इस फिल्म महोत्सव में जापान पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा।   वहीं, स्पेन भागीदार देश और ऑस्ट्रेलिया स्पॉटलाइट देश रहेगा। ...

नवम्बर 19, 2025 9:08 अपराह्न

views 69

यूआईडीएआई ऑफ़लाइन सत्यापन प्रणाली को मज़बूत बनाने के लिए आधार ऐप लॉन्च करेगा

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ऑफ़लाइन सत्यापन प्रणाली को मज़बूत बनाने के लिए आधार ऐप लॉन्च करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि आधार ऐप कागज़ रहित पहचान साझाकरण की सुविधा प्रदान करेगा, जो संपूर्ण या चयनित आधार जानकारी को सत्यापित और साझा करने का विकल्प प्रदान क...

नवम्बर 19, 2025 9:04 अपराह्न

views 39

दिल्ली की एक अदालत ने अनमोल बिश्नोई को एनआईए की 11 दिनों की हिरासत में भेज दिया

दिल्ली की एक अदालत ने आज अनमोल बिश्नोई को राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) की 11 दिनों की हिरासत में भेज दिया। अभिकरण ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी सहयोगी अनमोल को अमेरिका से प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी के बाद आज शाम पटियाला हाउस कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया। अदालत ने अनमोल को अभ...

नवम्बर 19, 2025 9:00 अपराह्न

views 46

आईआईटीएफ में आयुष मंडप ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान

आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अपना मंडप स्थापित किया है, जहाँ देश की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयुष के साथ-स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत थीम के अंतर्गत, आयुष संस्थान अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।   आयुष मंडप में इंटरैक्ट...