अगस्त 14, 2024 8:54 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:54 अपराह्न

views 5

जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के किलकिला गांव में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के किलकिला गांव में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। 

अगस्त 14, 2024 8:49 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:49 अपराह्न

views 2

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।

अगस्त 14, 2024 8:48 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:48 अपराह्न

views 4

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ी देश के सभी युवाओं, खासकर यु...

अगस्त 14, 2024 8:47 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:47 अपराह्न

views 10

हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश द्वारा पहनी गई 16 नंबर की जर्सी को रिटायर करने की घोषणा की है

      हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश द्वारा पहनी गई 16 नंबर की जर्सी को रिटायर करने की घोषणा की है। यह निर्णय हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में भारत को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रीजेश के संन्यास के बाद लिया गया है।     श्रीजेश के सम्मान में आयोज...

अगस्त 14, 2024 8:45 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:45 अपराह्न

views 8

जीशान अली ने भारतीय डेविस कप टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है

     जीशान अली ने भारतीय डेविस कप टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि वे राष्ट्रीय टेनिस सेंटर- एनटीसी के विकास पर ध्यान लगाना चाहते हैं।     जीशान, दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले से पहले नंदन बाल की जगह टीम के कोच बने थे जब देश के शीर्ष खिलाड़ियों ने खेलने की बेहतर परिस्थितियां मु...

अगस्त 14, 2024 8:44 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:44 अपराह्न

views 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष यंग लियू से मुलाकात की

       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष यंग लियू से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत के भविष्य के क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में इस ग्रुप की...

अगस्त 14, 2024 8:42 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:42 अपराह्न

views 5

इस समय एक करोड़ लखपति दीदियां हैं जो सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं- शिवराज सिंह चौहान

      केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि देश में इस समय एक करोड़ लखपति दीदियां हैं जो सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं। नई दिल्ली में लखपति दीदी और ड्रोन दीदी के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ...

अगस्त 14, 2024 8:40 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:40 अपराह्न

views 3

मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं को गति दी जाएगी- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

      वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि मुंबई वालों के जीवन को सुगम बनाने के लिए मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं को गति दी जाएगी। इसके तहत कांदिवली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर को तेजी से पूरा किया जाएगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए यहां मार्गदर्श...

अगस्त 14, 2024 8:20 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:20 अपराह्न

views 5

इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात में 37 दशमलव 3 प्रतिशत की वृद्धि

      इस साल जुलाई में भारत का व्यापारिक आयात सालाना आधार पर सात दशमलव चार प्रतिशत बढ़कर 57 अरब 48 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 53 अरब 49 करोड़ डॉलर था।     इस साल जुलाई में सेवा क्षेत्र का निर्यात 28 अरब चार करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। पिछले साल इसी महीने में यह 26 अरब दो करोड़ ...

अगस्त 14, 2024 8:41 अपराह्न अगस्त 14, 2024 8:41 अपराह्न

views 2

भारतीय राजस्‍व सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है

     भारतीय राजस्‍व सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को स्‍वीकृति दी है। श्री नवीन वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी।