मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2024 8:40 अपराह्न | मुंबई-पीयूष गोयल

printer

मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं को गति दी जाएगी- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

 

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि मुंबई वालों के जीवन को सुगम बनाने के लिए मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं को गति दी जाएगी। इसके तहत कांदिवली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर को तेजी से पूरा किया जाएगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए यहां मार्गदर्शन मिलेगा। मुंबई में विभिन्न प्राधिकरणों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि पश्चिमी एक्सप्रेसवे पर अकुर्ली सुरंग का काम अगस्त के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे क्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों की मदद से विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के बाद मुंबई में लंबित झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। उत्तरी मुंबई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे, जिन्हें छात्र गोद लेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है