नवम्बर 21, 2025 12:12 अपराह्न

views 52

राष्ट्रपति मुर्मु ने तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।   इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने तिरुमाला में श्री वराहस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मान्‍यता है कि भगवान श्री वराहस्‍वामी तिरूमाला के क्षेत्रपाल हैं।   तिरुपति तिरुमाला ...

नवम्बर 21, 2025 2:10 अपराह्न

views 139

बांग्लादेश की राजधानी ढाका सहित कई अन्य हिस्सों में मध्यम तीव्रता के भूकंप की दस्तक

बांग्लादेश की राजधानी ढाका और कई अन्‍य शहरों में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। भूकम्‍प के कारण इमारतें हिलने लगीं और लोग घरों से बाहर निकल आए।   बांग्लादेश मौसम विभाग ने सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 5 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी। विभाग ने बताया कि इसका केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में स्थित था। ...

नवम्बर 21, 2025 11:31 पूर्वाह्न

views 41

विदेश मंत्रालय में सचिव सिबी जॉर्ज ने ब्रसेल्स में यूरोपीय विदेश सेवा के सचिव बेलेन मार्टिनेज कार्बोनेल के साथ बैठक की

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी देशों के मामलों के सचिव, सिबी जॉर्ज ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्‍यालय में यूरोपीय विदेश सेवा के सचिव, बेलेन मार्टिनेज कार्बोनेल के साथ बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता, रणधीर जायसवाल ने कहा कि बैठक में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की प...

नवम्बर 21, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 56

एनबीए ने जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण-एनबीए ने लाल चंदन के जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है।   पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों को सशक्त बनाना, सुरक्षा उपायों को बढ़ाना ...

नवम्बर 21, 2025 11:22 पूर्वाह्न

views 86

ब्राज़ील: बेलेम में संयुक्त राष्ट्र कोप-30 जलवायु शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल पर आग लगने से 21 लोग घायल

ब्राज़ील के बेलेम में संयुक्त राष्ट्र कोप-30 जलवायु शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल पर कल आग लग गई जिसमें 21 लोग घायल हो गए। आग दोपहर लगभग 2 बजे 'ब्लू ज़ोन' में लगी, जहाँ सभी बैठकें, वार्ताएँ, कंट्री पवेलियन, मीडिया सेंटर और मुख्य प्लेनरी हॉल सहित सभी उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों के कार्यालय स्थित हैं।...

नवम्बर 21, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 44

पूर्वी यूक्रेन के कुपयांस्क शहर पर रूस की सेना ने किया कब्ज़ा

रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में स्थित प्रमुख शहर कुपयांस्क पर कब्ज़ा कर लिया है। रूस के सशस्‍त्र बलों के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने बताया कि ज़ापाद समूह की इकाईयों ने शहर पर कब्ज़ा कर लिया है और ओस्कोल नदी के बाएं किनारे पर फंसी यूक्रेन की सेना को निशाना बना रही हैं। गेरासिमोव न...

नवम्बर 21, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 70

जम्मू कश्मीर: विधानसभा अध्यक्ष आज दो नए चुने गए विधायकों को दिलाएंगे शपथ

जम्मू कश्मीर में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर आज दो नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाएंगे। श्री राठेर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुंतज़िर मेहदी और भारतीय जनता पार्टी की देवयानी राणा को सुबह 11 बजे जम्मू के विधानसभा परिसर में शपथ दिलाएंगे। जम्मू - कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम -2019 के अनुभाग 24 के अन...

नवम्बर 21, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 58

इफ्फी: आज दो फिल्मों के प्रदर्शन के साथ भारतीय पैनोरमा का होगा शुभारंभ

गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव - इफ्फी में आज दो फिल्मों के प्रदर्शन के साथ भारतीय पैनोरमा का शुभारंभ होगा। राजकुमार पेरियासामी निर्देशित तमिल फिल्म अमरन फीचर फिल्म वर्ग की उद्घाटन फिल्म होगी। वहीं कमलेश के. मिश्रा की काकोरी से गैर-फीचर वर्ग की शुरूआत होगी। भारतीय पैनोरमा वर्ग में कुल ...

नवम्बर 21, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 36

अमरीका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने हेरिटेज फाउंडेशन के विशेषज्ञों के साथ बैठक की

अमरीका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कल वाशिंगटन में रूढ़िवादी थिंक टैंक-हेरिटेज फाउंडेशन के विशेषज्ञों और विश्लेषकों के साथ बैठक की। सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर एक पोस्ट में श्री क्वात्रा ने इस वार्ता को शानदार बताया और भारत-अमरीका संबंधों के लिए हेरिटेज फाउंडेशन के समर्थन के महत्‍व को स्‍पष्‍ट...

नवम्बर 21, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 76

ब्राज़ील: कॉप-30 जलवायु शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल पर कल लगी आग, 13 लोग घायल

ब्राज़ील के बेलेम में कॉप - 30 जलवायु शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल पर कल आग लग गई जिसमें तेरह लोग घायल हो गए। आग समारोह स्थल 'ब्लू ज़ोन' में लगी जिसके कारण हज़ारों लोगों को वहाँ से बाहर निकलना पड़ा। यहां सभी बैठकें, वार्ताएँ, मीडिया सेंटर और मुख्य प्लेनरी हॉल सहित सभी उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों के...