अक्टूबर 20, 2025 5:28 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 5:28 अपराह्न

views 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का केरल दौरा, शबरीमाला मंदिर में करेंगी दर्शन

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चार दिन के दौरे पर कल केरल जाएंगी। राष्‍ट्रपति बुधवार को शबरीमला मंदिर में दर्शन करेंगी। वे बृहस्‍पतिवार को तिरूअनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्‍ट्रपति के आर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।   राष्‍ट्रपति श्री नारायण गुरू के महासमाधि शताब्‍दी समारोह में भी शामिल होंगी...

अक्टूबर 20, 2025 5:25 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 5:25 अपराह्न

views 28

विदेशी दूतावासों ने नई दिल्ली में उत्साहपूर्वक मनाई दीपावली

  नई दिल्ली स्थित विदेशों के दूतावासों ने आज दिवाली समारोह का आयोजन किया और सांस्कृतिक सद्भावना के भावपूर्ण प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान भारत के लोगों को दीवापली की शुभकामनाएँ दी गईं। फ़िनलैंड, इज़राइल, ऑस्ट्रिया, ब्राज़ील, स्विट्ज़रलैंड और यूरोपीय संघ के दूतावासों ने इस अवसर को हर्षोल्लास और रंग...

अक्टूबर 20, 2025 5:08 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 5:08 अपराह्न

views 20

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का किया दौरा, कर्मचारियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की आवाजाही का जायज़ा लिया। श्री वैष्णव ने 24 घंटे काम कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।   इन त्‍योहारों के दौरान रेलवे ...

अक्टूबर 20, 2025 2:10 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 2:10 अपराह्न

views 29

ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं के बेहतरीन समन्वय ने पाकिस्तान को घुटने टेकने करने पर मजबूर कर दिया था: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तीनों सेनाओं के बीच असाधारण समन्वय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने आज गोवा और कारवार के तट पर आईएनएस विक्रांत पर नौसेन...

अक्टूबर 20, 2025 2:13 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 2:13 अपराह्न

views 498

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन आज; अब तक 122 सीटों के लिए 1066 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम आज शाम पूरा हो जाएगा। विभि‍न्‍न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्‍मीद्वारों द्वारा अभी तक एक हजार 66 पर्चे दाखिल किए जा चुके हैं। इस चरण में 11 नवम्‍बर को 20 जिलों में विधानसभा की 122 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे।   &nb...

अक्टूबर 20, 2025 1:57 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 1:57 अपराह्न

views 35

जापान इनोवेशन पार्टी, एल.डी.पी. के साथ गठबंधन की सरकार बनाने पर सहमत

जापान इनोवेशन पार्टी, सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी-एल.डी.पी. के साथ गठबंधन की सरकार बनाने पर सहमत हो गई है। जापान इनोवेशन पार्टी ने कहा कि वह एल.डी.पी. के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कल नए प्रधानमंत्री चुने जाने के समय कट्टरपंथी रूढ़िवादी नेता साने ताकाइची देश की...

अक्टूबर 20, 2025 2:15 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 2:15 अपराह्न

views 43

यमन में एलपीजी टैंकर एमवी फाल्कन में आग लगने के बाद 23 भारतीय नाविकों को बचाया गया

यमन के अदन तट पर कैमरून ध्वज वाले एलपीजी टैंकर एमवी फाल्कन में विस्फोट की घटना के बाद चालक दल के 23 सदस्यों को बचा लिया गया है, ये सभी सदस्य भारतीय हैं। यह घटना कल उस समय हुई जब जहाज अदन तट से लगभग 113 समुद्री मील की यात्रा कर दक्षिण अफ्रीकी देश जिबूती जा रहा था। घटना के सटीक कारण की जांच की जा रही ...

अक्टूबर 20, 2025 1:52 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 1:52 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

 मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। माहे, पुदुदुचेरी, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और कराईकल में अगले दो दिन में ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, नागालैंड, ...

अक्टूबर 20, 2025 1:45 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 1:45 अपराह्न

views 55

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कोलंबिया पर टैरिफ बढ़ाने और भुगतान रोकने की चेतावनी दी

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कोलंबिया पर टैरिफ बढ़ाने और उसको सभी भुगतान रोकने की चेतावनी दी है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब क्षेत्र में कथित तौर पर ड्रग्स ले जा रहे जहाजों पर अमरीकी सेना के हमलों से तनाव बढ़ रहा है। इससे पहले दिन में, ट्रम्प ने कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को अवै...

अक्टूबर 20, 2025 1:55 अपराह्न अक्टूबर 20, 2025 1:55 अपराह्न

views 109

प्रकाश पर्व, दीपावली आज पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

प्रकाश का पर्व दीपावली आज समूचे देश में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार मंदिरों, घरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी करके मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं।     देश भर में अलग-अलग स्था...