नवम्बर 26, 2025 7:40 अपराह्न

views 79

भारत और वेनेजुएला ने व्यापार, स्वास्थ्य और औषधि सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति व्यक्त की

भारत और वेनेजुएला ने व्यापार, स्वास्थ्य और औषधि, डिजिटल प्रौद्योगिकी, कृषि और विकास साझेदारी सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने पर सहमति व्यक्त की है। पांचवां भारत-वेनेजुएला विदेश कार्यालय परामर्श आज नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी. कुमारन और...

नवम्बर 26, 2025 6:24 अपराह्न

views 50

नाईजीरिया के क्वारा राज्य में बंदूकधारियों ने इसापा गाँव की 10 महिलाओं और बच्चों का अपहरण किया

नाईजीरिया के क्वारा राज्य में बंदूकधारियों ने इसापा गाँव की 10 महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने स्थानीय किसान परिवारों के सदस्यों को बंधक बनाने से पहले ताबडतोड गोलीबारी की। इससे पहले नाइजर राज्य के एक कैथोलिक स्कूल से 300 से अधिक बच्चों का सामूहिक अपहरण हुआ था। इस घटना...

नवम्बर 26, 2025 6:23 अपराह्न

views 45

थाईलैंड की एक अदालत ने मिस यूनिवर्स संगठन की सह-मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

थाईलैंड की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में मिस यूनिवर्स संगठन की सह-मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जक्काफोंग ऐनी जकराजुताटिप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। वह कल बैंकॉक की एक अदालत में पेश नहीं हुईं। अदालत के अनुसार जक्काफोंग और उनकी कंपनी पर, 2023 में कंपनी के कॉर्पोरेट बॉन्ड ...

नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न

views 114

इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई और छह अन्‍य लापता हैं। उत्तरी सुमात्रा के छह क्षेत्रों में नदियों के उफान पर होने और पहाड़ी गाँवों में कीचड़, चट्टानें और पेड़ बहने के बाद बचाव दल दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचने के...

नवम्बर 26, 2025 6:21 अपराह्न

views 57

पाकिस्तान में बेरोज़गारी दर बढ़कर 7.1 प्रतिशत हुई

पाकिस्तान में बेरोज़गारी दर बढ़कर सात दशमलव एक प्रतिशत हो गई है। बेरोज़गार लोगों की संख्या 80 लाख से ज़्यादा हो गई है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा किए गए नवीनतम श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार, 24 करोड़ की आबादी में श्रम बल सात करोड़ 72 लाख तक पहुंच गया है। फिर भी कामकाजी उम्र के आधे से ज़्यादा लो...

नवम्बर 26, 2025 6:21 अपराह्न

views 51

हांगकांग के ताई पो ज़िले में तीन ऊंची आवासीय इमारतों में भीषण आग से 4 लोगों की मौत

हांगकांग के ताई पो ज़िले में आज तीन ऊंची आवासीय इमारतों में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दो घायलों की हालत है। इमारतें बांस की मचान से ढकी थीं। आग भड़कने के बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन राहत कार्य शुरू किए गए। दमकलकर्मी तेज़ी से फैल रही आग पर काबू पाने और फंसे हुए ल...

नवम्बर 26, 2025 6:18 अपराह्न

views 40

भारत और इस्राइल आतंकवाद के साथ भ्रामक आख्यानों का सामना कर रहे हैं: इस्राइल के महावाणिज्य दूत

मुंबई में इस्राइल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने कहा है कि भारत और इस्राइल आतंकवाद के साथ भ्रामक आख्यानों का भी सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने वर्षों तक हिंसा झेली है और अब आतंकवाद समर्थक देशों सहित जटिल सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। श्री रेवाच ने रक्षा क्षेत्र में भारत ...

नवम्बर 26, 2025 6:27 अपराह्न

views 159

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने वाणिज्य दूतावास, वीज़ा और कानूनी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सहमति व्यक्त की

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने वाणिज्य दूतावास, वीज़ा और कानूनी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए और कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की है। आज अबू धाबी में आयोजित भारत-संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त वाणिज्य दूतावास मामलों की समिति की छठी बैठक में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के देशों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्ष...

नवम्बर 26, 2025 5:47 अपराह्न

views 63

ताइवान: राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने 40 अरब डॉलर के पूरक रक्षा बजट के प्रस्ताव की घोषणा की

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने चीन के सैन्य विस्तार का मुकाबला करने के लिए 40 अरब डॉलर के पूरक रक्षा बजट के प्रस्ताव की घोषणा की है। वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक लेख में, श्री लाई ने कहा कि ताइवान अपने आसपास के क्षेत्र में लगातार चीनी सैन्य घुसपैठ के बावजूद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए...

नवम्बर 26, 2025 5:43 अपराह्न

views 34

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने ने पाकिस्तान के राजकोषीय व्‍यवस्‍था की कड़ी आलोचना की

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान के राजकोषीय व्‍यवस्‍था की कड़ी आलोचना की है। इसमें वित्तीय प्रबंधन, उत्‍तरदायित्‍व और पारदर्शिता में पुरानी कमज़ोरियों को उजागर किया गया है। कोष ने सार्वजनिक संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन में पाकिस्तान की अक्षमता पर असंतोष व्यक्त किया है। करदाताओं के पैसे के राजन...