नवम्बर 27, 2025 2:07 अपराह्न

views 95

जीएसटी सुधारों से भारत को अमरीका के टैरिफ के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी: आईएमएफ

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इससे वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) सुधारों से देश को अमरीका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के प्रतिकूल प्रभाव से बचने में मदद मिलेगी। आईएमएफ ने एक बयान में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्...

नवम्बर 27, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 73

सरकार ने सेना अध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी से सम्बंधित फर्जी वीडियो का खंडन किया

सरकार ने उस वीडियो को खारिज किया है जिसमें यह दावा किया गया है कि सेना अध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने चीन के पाकिस्‍तान को समर्थन देने से रोकने के लिए अरुणाचल प्रदेश चीन को देने का सुझाव दिया है। इस वीडियो में ये भी कहा गया है कि भारत-पाकिस्‍तान संघर्ष के दौरान सेना अध्‍यक्ष ने चीन की तकनीक द्व...

नवम्बर 27, 2025 11:52 पूर्वाह्न

views 51

भारत और यूएई ने सीईपीए के अंतर्गत संयुक्त समिति की तीसरी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के अंतर्गत संयुक्त समिति की तीसरी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की। इसकी सह-अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के अपर सचिव अजय भादू और यू.ए.ई. के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मामलों के सहायक अवर सचिव जुमा अल कैत ने कल नई दिल्ली में की। दोनों प...

नवम्बर 27, 2025 11:45 पूर्वाह्न

views 35

श्रीलंका: बादुल्ला ज़िले में भूस्‍खलन और चट्टाने खिसकने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत

श्रीलंका के बादुल्ला ज़िले में भूस्‍खलन और चट्टाने खिसकने की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार, ज़िले के सात इलाकों में तेज बारिश की घटनाओं के बाद सात लोग अब भी लापता हैं। तेज़ बारिश के बाद राहत और बचाव जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में और भी भूस्‍खलन हुए...

नवम्बर 27, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 140

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा ने संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा पर दो प्रस्ताव पारित किए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा ने संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा पर दो प्रस्ताव पारित किए हैं। सुरक्षा परिषद ने कल प्रस्ताव संख्या 2,805 को सर्वसम्मति से पारित किया। ये दोनों प्रस्ताव इस बात पर ज़ोर देते हैं कि संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा...

नवम्बर 27, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 65

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 के चुनाव परिणामों में घोटाले के मामले को जॉर्जिया अदालत ने खारिज किया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 के चुनाव परिणामों में घोटाले के मामले को जॉर्जिया अदालत ने खारिज कर दिया है। अगर डॉनल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया जाता तो उन्हें पांच साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता था। व्हाइट हाउस लौटने के बाद उनके खिलाफ यह तीसरा मामला है जिसे हटा दिया गया।

नवम्बर 27, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 68

श्रीलंका: पूरे देश में व्यापक रूप से भारी वर्षा और तेज़ हवाओं की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी

श्रीलंका के मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण-पूर्व में विकसित हो रहे हवा के कम दबाव के 24 घंटों के भीतर विक्षोभ में बदलने की आशंका है। यह दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे देश में व्यापक रूप से भारी वर्षा और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अनुसार द्वीप के अधिकांश ...

नवम्बर 27, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 110

अमरीका: व्हाइट हाउस के पास एक बंदूकधारी ने राष्ट्रीय गार्ड के दो सदस्यों पर गोली चलाई, दोनों की हालत गंभीर

व्हाइट हाउस के पास कल एक बंदूकधारी ने वेस्ट वर्जीनिया के अमरीकी राष्ट्रीय गार्ड के दो सदस्यों पर गोली चलाई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है। खबरों के अनुसार, एफबीआई के अधिकारी इस घटना को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जोड़ कर जांच कर रहे हैं।   स्थिति के बारे में जानकारी देने वाले एक कानून प्रवर्...

नवम्बर 27, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 110

गिनी-बिसाऊ में सैन्य अधिकारियों के एक समूह ने देश पर नियंत्रण का दावा किया

गिनी-बिसाऊ में राष्ट्रपति उमारो सिसोको एम्बालो की गिरफ्तारी की खबरों के बीच, सैन्य अधिकारियों के एक समूह ने कहा है कि उन्होंने देश पर नियंत्रण कर लिया है। अधिकारियों ने सरकारी टेलिविजन पर कहा कि उन्होंने चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी है, क्योंकि इस पश्चिम अफ्रीकी देश में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के...

नवम्बर 27, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 469

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संपन्न होगा

इस वर्ष के भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आज समापन हो जाएगा। इस महीने की 14 तारीख को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुए 14 दिन के विशाल वैश्विक व्यापार मेले में भारत की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित किया गया। इस वर्ष के आयोजन में बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश भागीदार रा...