दिसम्बर 5, 2025 6:03 अपराह्न

views 58

उपराष्ट्रपति कल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल जयंती के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गुजरात आएंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि इस दौरान, उपराष्ट्रपति एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

दिसम्बर 5, 2025 6:03 अपराह्न

views 52

एफआईईओ ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती के रिजर्व बैंक के निर्णय का किया स्वागत

भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ- एफ.आई.ई.ओ. ने आज रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती करने के रिजर्व बैंक के निर्णय का स्‍वागत किया है। परिसंघ ने इसे समय पर लिया गया और उत्‍साह वर्धक निर्णय बताया, जो नकदी के दबाव को कम करेगा तथा निर्यात प्रतिस्‍पर्धा को सशक्‍त बनायेगा। भारतीय निर्यात संगठनों के परिस...

दिसम्बर 5, 2025 6:02 अपराह्न

views 607

सरकार ने 27 अप्रैल 2026 की जन्म प्रमाण पत्र आवेदन समयसीमा की खबर को खारिज किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल, 2026 तय करने वाले एक संदेश का खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्‍ट चैक इकाई ने बताया कि यह संदेश और इसका यूआरएल फर्जी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में सरकार ने ऐसी कोई अधिसूचना या समय सी...

दिसम्बर 5, 2025 7:19 अपराह्न

views 74

भारत दृढ़ नीति और सुधारों के दम पर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत परिष्‍कार, कार्य-निष्‍पादन और परिवर्तन की नीति पर दृढ़ता से चलते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। नई दिल्ली में भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए, श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत और यूरेशि...

दिसम्बर 5, 2025 5:57 अपराह्न

views 76

प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ ज़ब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की अठारह से ज़्यादा संपत्तियाँ, सावधि जमा, बैंक शेष और गैर-सूचीबद्ध निवेश में शेयरधारिता सहित कुल मिलाकर एक हजार 120 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ अस्थायी रूप से ज़ब्त की हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इनमें रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सात परिसंपत्...

दिसम्बर 5, 2025 5:56 अपराह्न

views 63

संसद में उठी इंडिगो उड़ान रद्दीकरण और बढ़ते हवाई किराए की चिंता

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने का मुद्दा आज संसद में कई सांसदों ने उठाया। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इंडिगो एयरलाइंस ने पिछले कुछ दिनों में कई उड़ानें रद्द की हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज...

दिसम्बर 5, 2025 6:04 अपराह्न

views 25

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने उद्योग-अकादमिक साझेदारियों के महत्व पर जोर दिया

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने कहा है कि देश की नवाचार व्‍यवस्‍था मजबूत करने के लिए स्पष्ट और कार्यान्वयन योग्य उद्योग-अकादमिक साझेदारियाँ महत्वपूर्ण हैं। नई दिल्ली में सीआईआई के वैश्विक शिखर सम्मेलन में श्री सूद ने कहा कि उद्योग से ठोस सुझाव के बिना, नीतिगत प्रयास वास्तविक प्रभा...

दिसम्बर 5, 2025 5:50 अपराह्न

views 38

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 141 किमी मार्ग पर हाथी हादसे रोकने हेतु AI-सक्षम प्रणाली लागू

रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में 141 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हाथियों से टकराने की घटनाएं रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटीलीजेंटस सक्षम प्रणाली का उपयोग किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली लोको पायलट, स्टेशन मास्टर और नियंत्रण कक्षों...

दिसम्बर 5, 2025 5:49 अपराह्न

views 41

बलूचिस्तान में पांच बलूच नागरिकों के शव बरामद, मानवाधिकार समूहों ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की

बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों से पांच बलूच नागरिकों के शव मिले हैं। इनमें एक अपहृत व्यक्ति के प्रताड़ित अवशेष और गोलीबारी में मारे गए अन्य लोग शामिल हैं। द बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि ये घटनाएं कल पंजगुर, खलीकाबाद और ज़ेहरी ज़िलों में हुईं। इन घटनाओं की निंदा करते हुए, मानवाधिकार संगठन बलूच वॉयस ...

दिसम्बर 5, 2025 5:48 अपराह्न

views 25

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज परमवीर चक्र से सम्‍मानित कैप्‍टन गुरबचन सिंह सलारिया के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंह ने कैप्टन सलारिया को उनके सर्वोच्च बलिदान और विपरीत परिस्थितियों में अटूट वीरता के लिए याद किया। रक्षा मंत्री ने कांगो मिशन में असाधारण नेत...