दिसम्बर 2, 2024 9:12 अपराह्न

views 10

शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

शिक्षाविद अवध ओझा ने आज आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रेस वार्ता के साथ बातचीत में श्री केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और अवध ओझा के आने से देश में शिक्षा मजबूत होगी।   वहीं आम आदमी पार...

दिसम्बर 2, 2024 9:09 अपराह्न

views 10

इटली के वरिष्‍ठ मंत्री एडोल्‍फो उर्सो भारत-यात्रा पर

इटली के वरिष्‍ठ मंत्री एडोल्‍फो उर्सो भारत की यात्रा पर हैं। उन्‍होंने द्विपक्षीय सहयोग के विस्‍तार पर चर्चा करने के लिए केन्‍द्रीय अंतरिक्ष विभाग राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों के बीच हुई बैठक में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और अंतरिक्ष अन्‍वेषण में सहयोगी प्रयास...

दिसम्बर 2, 2024 9:06 अपराह्न

views 13

मस्‍कट में अंडर 19 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा

मस्‍कट में अंडर 19 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में कल रात साढ़े आठ बजे भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम ने सभी चार ग्रुप मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया था।   एक अन्‍य सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान और जापान आमने-सामने होंगे। कल भारतीय टीम ने...

दिसम्बर 2, 2024 9:03 अपराह्न

views 20

शारजाह में अंडर -19 एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने जापान को 211 रन से हराया

शारजाह में अंडर -19 एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने जापान को 211 रन से हरा दिया है। 340 रन के लक्ष्‍य के जवाब में जापान की टीम निर्धारित पचास ओवर में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इससे पहले मोहम्‍मद अमान के 122 रन के सहारे भारत ने छह विकेट पर 339 रन बनाए थे। भारतीय टीम पहले मैच म...

दिसम्बर 2, 2024 9:09 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संसद के बालयोगी प्रेक्षागृह में हिंदी फिल्‍म द साबरमती रिपोर्ट देखी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में संसद के लाइब्रेरी भवन के जीएमसी बालयोगी प्रेक्षागृह में हिंदी फिल्‍म द साबरमती रिपोर्ट देखी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने फिल्‍म निर्माताओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना और प्रसारण म...

दिसम्बर 2, 2024 8:59 अपराह्न

views 11

सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन-प्रगति, प्रौद्योगिकी और शासन का एक अद्भुत संयोजनः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन-प्रगति, प्रौद्योगिकी और शासन का एक अद्भुत संयोजन है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, इन सत्रों से लोगों को काफी लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑक्सफोर्ड के सेड बिजनेस स्कूल और गेट्स फाउं...

दिसम्बर 2, 2024 8:56 अपराह्न

views 11

केरल, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने केरल, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल गरज के तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केरल, कर्नाटक, गोवा तटों, लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में कल मौसम खराब हो सकता है। &n...

दिसम्बर 2, 2024 8:55 अपराह्न

views 140

छत्तीसगढ़ः प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के जरिए होगा नगर निगमों के महापौर और नगरीय निकायों के अध्यक्षों का चुनाव

छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के महापौर और नगरीय निकायों के अध्यक्षों का चुनाव अब प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के जरिए होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई की अध्यक्षता में आज रायपुर में हुई मंत्रिमण्‍डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार ने इन चुनावों के लिए अप्रत्यक्ष प्रणाली का विकल...

दिसम्बर 2, 2024 8:51 अपराह्न

views 12

तमिलनाडु में तिरूवन्नामलाई में चट्टानें खिसकने की घटना में मारे गए सभी सात लोगों के शव मलबे से निकाले गए

तमिलनाडु में तिरूवन्नामलाई में चट्टानें खिसकने की घटना में मारे गए सभी सात लोगों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। तिरूवन्नामलाई और विल्लुपुरम में लगातार हो रही बारिश से जलस्रोत उफान पर हैं। मौसम विभाग ने सलेम, नीलगिरी और आसपास के इलाकों में अगले 14 घंटों तक बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिसम्बर 2, 2024 8:50 अपराह्न

views 13

खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत लगभग दो हजार 781 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है

खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत लगभग दो हजार 781 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि खिलाड़ियों को कोचिंग, उपकरण, चिकित्सा देखभाल और मासिक आउट ऑफ पॉकेट भत्ते के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है।    ...