दिसम्बर 3, 2024 7:04 अपराह्न

views 11

विश्‍व में दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में  चीन से आगे हुआ भारत

भारत, विश्‍व में दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में  चीन से आगे हो गया है। लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स  के रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2023 में चीन मे 1 करोड 66 लाख से अधिक दोपहिया वाहन बेचे गये, जबकि भारत में एक...

दिसम्बर 3, 2024 6:57 अपराह्न

views 35

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिव्‍यांगजनों के लिए सुलभता, समानता और अवसर बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिव्‍यांगजनों के लिए सुलभता, समानता और अवसर बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। सुगम्य भारत अभियान के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पैरालिम्पिक्स में भारत की सफलता का उल्लेख किया।   उन्‍होंने कहा कि दिव्यांग भाइयों और बहनों ...

दिसम्बर 3, 2024 6:56 अपराह्न

views 47

दिल्ली में भोपाल गैस त्रासदी के चालीस वर्ष: सबक, चुनौती और संभावनाएं विषय पर कार्यशाला की गई

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्‍थान और राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज भोपाल गैस त्रासदी के चालीस वर्ष: सबक, चुनौती और संभावनाएं विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में नीति निर्माताओं, सुरक्षा विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के अनुभवी लोगों ने भाग लिया।    इस कार्यशाला का उद्देश...

दिसम्बर 3, 2024 6:54 अपराह्न

views 37

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली-सरकार पर उपभोक्‍ताओं को महंगी बिजली देने का आरोप लगाया

दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर राजधानी में उपभोक्‍ताओं को महंगी बिजली देने का आरोप लगाया है।   उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में घरेलू उपभोक्ताओं को 9 रुपये प्रति यूनिट और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 17 से 18 रुपये प्रति यूनिट की सबसे महंग...

दिसम्बर 3, 2024 6:51 अपराह्न

views 9

सरकार महिलाओं के विकास के प्रति वचनबद्धः अन्‍नपूर्णा देवी

महिला और बाल विकास मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने आज कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के प्रति वचनबद्ध है और महिलाओं के नेतृत्‍व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। नई दिल्‍ली में संववाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण हर क्षेत्र में महिलाओं को नेतृत्‍व का अवसर प्रदान करते हुए...

दिसम्बर 3, 2024 6:49 अपराह्न

views 12

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र स्थित दाचीगाम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक वांछित कट्टर आतंकवादी सरगना मारा गया

जम्मू-कश्मीर में आज श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र स्थित दाचीगाम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक वांछित कट्टर आतंकवादी सरगना मारा गया।       पुलिस प्रवक्‍ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की मारे गये आतंकवादी की पहचान जुनैद अहमद भट्ट के तौर पर की गई है जिसका संबंध आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैय्बा से था। ...

दिसम्बर 3, 2024 6:48 अपराह्न

views 12

598 अंक बढ़कर 80 हजार 846 पर बंद हुआ बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स कारोबार

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स कारोबार के अंत में 598 अंक बढ़कर 80 हजार आठ सौ 46 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50 एक सौ 81 अंक बढ़कर 24 हजार 457 दर्ज हुआ।       अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में एक डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़कर 84 रुपये 69 पैसे पर बंद हुआ।

दिसम्बर 3, 2024 6:46 अपराह्न

views 17

2021 से अब तक नागरिक वित्‍तीय साइबर धोखाधड़ी से करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये बचाए गए

सरकार ने बताया है कि वर्ष 2021 से अब तक नागरिक वित्‍तीय साइबर धोखाधड़ी की रिपोटिंग और प्रबंधन प्रणाली के माध्‍यम से करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं। लोकसभा में आज एक लिखित उत्‍तर में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए छह लाख 69 हजार से ज्यादा सिम ...

दिसम्बर 3, 2024 6:43 अपराह्न

views 25

दिल्‍ली के जौहरीपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिलेंडर फटने के कारण एक फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग

दिल्‍ली के जौहरीपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज सिलेंडर फटने के कारण एक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार यह आग सुबह 12 बजे लगी।   विभाग ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया था। 

दिसम्बर 3, 2024 6:42 अपराह्न

views 21

महाराष्‍ट्र में नवनिर्वाचित महायुति गठबंधन की सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह से पहले मुंबई में भाजपा की बैठक हुई

महाराष्‍ट्र में नवनिर्वाचित महायुति गठबंधन की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। मुख्‍यमंत्री के नाम के बारे में स्थिति अभी अस्‍पष्‍ट बनी हुई है।   भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चन्‍द्रशेखर बावनकुले ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। शपथ ग्रहण सम...