दिसम्बर 4, 2024 7:26 अपराह्न

views 17

घरेलू शेयर बाजारों में बैंकिंग और रियलटी शेयरों में तेजी के चलते बढत का दौर आज भी जारी रहा

घरेलू शेयर बाजारों में बैंकिंग और रियलटी शेयरों में तेजी के चलते बढत का दौर आज भी जारी रहा। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 110 अंक यानी शून्‍य दशमलव एक-चार प्रतिशत की बढत के साथ 80 हजार 956 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टाक एक्‍सचेंज का निफ्टी लगभग स्थिर रहा और लगभग दस अंक बढकर 24 हजा...

दिसम्बर 4, 2024 7:25 अपराह्न

views 32

कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि सरकार किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है

कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि सरकार किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है। श्री चौधरी ने कहा कि देश के किसान अन्नदाता हैं और उनकी समस्‍याओं पर सरकार गम्‍भीर है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याएं साझा करें और सरकार उनका समाधान करेगी।

दिसम्बर 4, 2024 7:21 अपराह्न

views 19

दक्षिण कोरिया में विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने मार्शल लॉ लगाने के बाद राष्ट्रपति यून सुक येओल पर महाभियोग चलाने के लिए आज संसद में एक प्रस्ताव पेश किया

दक्षिण कोरिया में विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने मार्शल लॉ लगाने के बाद राष्ट्रपति यून सुक येओल पर महाभियोग चलाने के लिए आज संसद में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसने हजारों प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर ला दिया था। राष्ट्रपति यून ने कल मार्शल लॉ की घोषणा की, जिसकी व्यापक आलोचना हुई और दक्षिण कोरिया की पिछली...

दिसम्बर 4, 2024 7:18 अपराह्न

views 27

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने महिलाओं द्वारा संचालित सहकारी समितियों के विकास के लिए सात हजार 708 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता स्वीकृत

सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने महिलाओं द्वारा संचालित सहकारी समितियों के विकास के लिए सात हजार 708 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि देश में 25 हजार तीन सौ 85 महिला कल्याण सहकारी समितिया...

दिसम्बर 4, 2024 7:16 अपराह्न

views 30

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने आज फेज-4 के गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और माँ आनंदमयी मार्ग के बीच की सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने आज फेज-4 के गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और माँ आनंदमयी मार्ग के बीच की सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। डीएमआरसी ने बताया कि यह सुरंग तुगलकाबाद-एयरपोर्ट कॉरिडोर के हिस्से के रूप में बनाई जा रही है। डीएमआरसी ने कहा कि यह सुरंग ...

दिसम्बर 4, 2024 7:14 अपराह्न

views 18

भूटान नरेश कल से दो दिवसीय भारत यात्रा पर

भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और रानी जेत्सुन पेमा वांगचुक कल से दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।     यात्रा के दौरान भूटान नरेश प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे।     भारत और भूटान...

दिसम्बर 4, 2024 7:11 अपराह्न

views 21

सरकार ने भारतनेट परियोजना के अंतर्गत देश में दो लाख 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की है

सरकार ने भारतनेट परियोजना के अंतर्गत देश में दो लाख 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की है। संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने आज लोकसभा में   लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना के तहत आदिवासी क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों औ...

दिसम्बर 4, 2024 7:09 अपराह्न

views 19

पीएसएलवी सी 59/प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान मिशन के प्रक्षेपण को पुनर्निर्धारित किया गया है

इसरो द्वारा पीएसएलवी सी 59/प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान में गडवडी पाये जाने के कारण मिशन के प्रक्षेपण को पुनर्निर्धारित किया गया है। अब यह प्रक्षेपण कल शाम चार बजकर 12 मिनट पर  किया जाना है।

दिसम्बर 4, 2024 5:15 अपराह्न

views 17

सरकार ने कहा है कि देश में पिछले पांच वर्षों के दौरान वामपंथी उग्रवाद के खतरे से 60 जिले मुक्त हो गए हैं

सरकार ने कहा है कि देश में पिछले पांच वर्षों के दौरान वामपंथी उग्रवाद के खतरे से 60 जिले मुक्त हो गए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना के दृढ़ कार्यान्वयन के बाद हिंसा में कमी आयी है और उग्र...

दिसम्बर 4, 2024 5:13 अपराह्न

views 20

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की निंदा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित सभी दलों के राजनीतिक नेताओं ने आज अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की निंदा की है।     मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बादल पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा...