दिसम्बर 9, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 19

रुद्रप्रयाग के चांदधार और गैंठाणा बांगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगाः सीएम धामी

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि रुद्रप्रयाग के चांदधार और गैंठाणा बांगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा। श्री धामी ने स्यालसौड़ में आयोजित मेले को संबोधित करते हुए कहा कि स्वांरीग्ंवास से कार्तिक स्वामी तक 8 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।     मुख्यमंत्री ने कहा क...

दिसम्बर 9, 2024 9:18 पूर्वाह्न

views 18

सूडान: राजधानी खारतूम में एक ईंधन केंद्र पर हुई बमबारी में कम से कम 28 लोगों की मौत

सूडान में, राजधानी खारतूम के दक्षिण में एक ईंधन केंद्र पर हुई बमबारी में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और स्वयंसेवकों के अनुसार, मेय़ो क्षेत्र में बशाइर अस्पताल के पास ईंधन केंद्र पर बम फेंका गया, जिसके कारण जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। अब तक किसी ने इस हमले की जि...

दिसम्बर 9, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 14

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कुछ स्‍कूलों को ई-मेल के माध्‍यम से बम की धमकी मिली

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कुछ स्‍कूलों को आज सुबह ई-मेल के माध्‍यम से बम की धमकी मिली। इसके बाद स्‍कूल प्रशासन ने छात्रों को उनके घर वापस भेज दिया। स्‍कूल प्रशासन ने इसकी सूचना दिल्‍ली पुलिस और अग्निशमन विभाग को दे दी है।

दिसम्बर 9, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 26

अगले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र समेत मध्य और पश्चिमी भारत में आज से तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। आज सुबह मुंबई का तापमान 15 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिसम्बर 9, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 16

आंध्र प्रदेश: मुख्‍यमंत्री एन चन्‍द्रबाबू नायडू ने बारिश से कटी हुई फसलों को बचाने के लिए तत्‍काल कदम उठाने के निर्देश दिए

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चन्‍द्रबाबू नायडू ने जिलाधिकारियों और संयुक्‍त समाहर्ताओं को बारिश से कटी हुई फसलों को बचाने के लिए तत्‍काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया है कि खेतों में खुले में रखे फसलों के ढ़ेर की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था की जानी चाहिए और नुकसान से बचाने ...

दिसम्बर 9, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 37

भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि: सूचना और प्रसारण मंत्रालय

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में क्लाउड कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल गवर्नेंस में नवाचारों द्वारा संचालित भारत की विकसित डिजिटल अर्थव्यवस्था का उल्‍लेख करते हुए कहा है कि भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अभी तक 138 करोड़ 34 लाख आधार संख्याएँ बन...

दिसम्बर 9, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 16

मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल और जीआरपी ने ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत महाराष्ट्र में 1 हजार 99 बच्चों को बचाने में पाई सफलता

मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल-आरपीएफ और राजकीय रेल पुलिस-जीआरपी ने ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के अंतर्गत महाराष्ट्र में पिछले 11 महीनों में 1 हजार निन्यानबे बच्चों को बचाने में सफलता पाई है। ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत रेल सुरक्षा बल पर उन बच्चों को बचाने का उत्तरदायित्व है, जो अपने घरों से भागे, खोए या ...

दिसम्बर 9, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 29

झारखंड विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र आज से रांची में शुरु

झारखंड विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र आज से रांची में शुरु हो रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्‍यों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। सदस्‍यों को शपथ दिलाने का काम आज औऱ कल होगा। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल होगा और...

दिसम्बर 9, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 18

कनाडा: वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने 20 वर्षीय भारतीय नागरिक हर्षनदीप सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया

कनाडा में वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने 20 वर्षीय भारतीय नागरिक हर्षनदीप सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है। हर्षनदीप की शुक्रवार को एडमोंटन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूतावास ने एक बयान में कहा है कि इस मामले में दो व्यक्तियों इवान रैन और ज्‍योदिष सालटेक्‍सू को गिरफ्तार किया गया ह...

दिसम्बर 9, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 30

अगले पांच दिनों के दौरान राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्रों में शीत लहर बढ़ने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्रों में शीत लहर बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की स...