दिसम्बर 10, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 19

महिलाओं की जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया

    ओमान के मस्‍कट में महिलाओं की जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस प्रतियोगिता के इतिहास में मलेशिया के विरूद्ध यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।    धीमी शुरूआत और मलेशिया की मजबूत रक्षा पंक्ति के बावजूद खेल के तीसरे क्‍वार्टर मे...

दिसम्बर 10, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 20

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि इस वर्ष मानवाधिकार दिवस के कार्यक्रम के बाद एक दिन का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन होगा, जिसका विषय है- मानसिक सेहत- कक्षा ...

दिसम्बर 10, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 15

आज मनाया जा रहा है मानवाधिकार दिवस

आज मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकारों के संबंध में संयुक्‍त राष्‍ट्र की घोषणा की याद में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र आम सभा ने 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया और लागू किया था। इसे संपूर्ण विश्‍व में मानवाधिकारों के संरक्षण के...

दिसम्बर 10, 2024 7:27 पूर्वाह्न

views 41

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पीएम पोषण योजना के अन्‍तर्गत खाद्य सामग्री के खर्च में 13.7% की वृद्धि की

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के अन्‍तर्गत खाद्य सामग्री के खर्च में 13.7 प्रतिशत की वृद्धि की है। मंत्रालय ने कहा है कि प्राथमिक और बाल वाटिका कक्षाओं के लिए खाद्य सामग्री लागत 5 रुपये 45 पैसे से बढ़ाकर 6 रुपये 19 पैसे और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के ...

दिसम्बर 10, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 39

मध्य प्रदेश: सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर से मनाया जाएगा जन कल्याण पर्व

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने घोषणा की है कि सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इस महीने की 11 तारीख से राज्य भर में जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा। डॉक्टर मोहन यादव ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के अन्‍तर्गत युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों ...

दिसम्बर 10, 2024 7:14 पूर्वाह्न

views 33

एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी ने मानवाधिकारों की संस्कृति को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण के लिए खड़े होने का आह्वान किया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी ने प्रत्येक व्यक्ति से देश की सभ्यता में निहित 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना के आधार पर मानवाधिकारों की संस्कृति को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण के लिए खड़े होने का आह्वान किया है। विश्‍व मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या ...

दिसम्बर 10, 2024 7:02 पूर्वाह्न

views 16

‘इस वर्ष तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों के आयोजन से हुआ 7.70 करोड़ से अधिक मामलों का निपटारा’

    सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने कहा है कि इस वर्ष तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों के आयोजन से सात करोड़ 70 लाख से अधिक मामलों का निपटारा हुआ है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित इन लोक अदालतों मे...

दिसम्बर 9, 2024 9:15 अपराह्न

views 9

हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस की एक झुग्गी-बस्ती में 110 लोगों की हत्या

हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस की एक झुग्गी-बस्ती में कम से कम 110 लोगों की हत्या कर दी गई। एक गिरोह के नेता को इन लोगों पर उसके बच्चे की बीमारी को लेकर जादू-टोना करने का संदेह था। नेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंस नेटवर्क ने आज बताया कि गिरोह के नेता मोनेल मिकानो फेलिक्स ने हत्याओं का आदेश तब दिया जब एक व...

दिसम्बर 9, 2024 9:10 अपराह्न

views 9

हज-2025 के लिए 1 करोड़ 22 लाख तीर्थ-यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी भारतीय हज समिति

केंद्र ने आज बताया कि हजः2025 के दौरान, भारतीय हज समिति 1 करोड़ 22 लाख तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी, जो हज यात्रा में शामिल होंगे।       केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सऊदी अरब ने भारतीय हज समिति और हज समूह संगठनों ...

दिसम्बर 9, 2024 9:04 अपराह्न

views 8

4 करोड 93 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोई गई रबी की फसलें

सरकार ने आज कहा है कि रबी की फसलें चार करोड 93 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोई गई हैं। कृषि मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दो करोड़ 34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में इस वर्ष दो करोड़ 39 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की बुआई की गई है।   दलहन की खेती भी एक करो...