दिसम्बर 10, 2024 6:28 अपराह्न

views 13

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और सिक्किम एपीबीएस-प्रणाली को क्रियांवित करने वाले शीर्ष राज्य

केंद्र सरकार ने कहा है कि मनरेगा में 97 प्रतिशत से अधिक भुगतान आधार भुगतान ब्रिज सिस्टम-एपीबीएस के माध्यम से किए गए हैं।       केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मनरेगा के, 35 करोड़ से अधिक के लेन-देन...

दिसम्बर 10, 2024 6:25 अपराह्न

views 58

विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर सदन के कामकाज में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।   एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने इस सम्‍बंध में राज्यसभा के महासचिव को नोटिस सौंप दिया है। उन्होंने ...

दिसम्बर 10, 2024 6:24 अपराह्न

views 16

देश के 310 जिलों में विशेष जलवायु अनुकूल फसलें और किस्में तैयार

देश के 310 जिलों में विशेष जलवायु अनुकूल फसलें और किस्में तैयार की गई हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लोकसभा में बताया कि इन 310 जिलों में से 201 को जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है।   मंत्रालय ने प्रतिकूल मौसम वाले  651 जिलों के लिए जिला कृषि आकस...

दिसम्बर 10, 2024 6:20 अपराह्न

views 51

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत केंद्र ने इस वर्ष नवंबर तक 1,869 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया है कि देशभर के गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत केंद्र ने इस वर्ष नवंबर तक एक हजार 869 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।       लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में, मंत्रालय ने बताया कि इस उद्देश्य सोख गड...

दिसम्बर 10, 2024 6:16 अपराह्न

views 37

28 अरब 17 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को सरकार की मंजूरी

केंद्र सरकार ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फसलों, मौसम और पानी के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए 28 अरब 17 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी है।   आज लोकसभा में कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्‍यों से महत्वपूर्ण कृषि जानकारी प्राप्‍त करने के लिए ...

दिसम्बर 10, 2024 6:11 अपराह्न

views 15

साइबर अपराधियों की पहचान के लिए संदिग्ध रजिस्ट्री शुरू की गई

केंद्र सरकार ने बताया है कि नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली-आई4सी के अंतर्गत साइबर अपराधियों की पहचान के लिए संदिग्ध रजिस्ट्री शुरू की गई है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि इस पहल ने 5 लाख 60 हजार से अधिक धोखाधड़ी वाले लेनदेन को ...

दिसम्बर 10, 2024 6:09 अपराह्न

views 15

संसद में सदन की कार्यवाही में व्यवधान को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा

संसद में सदन की कार्यवाही में व्यवधान को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधा। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए श्री पात्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रही है। उन्होंने सदन में आचरण को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की।

दिसम्बर 10, 2024 6:08 अपराह्न

views 17

सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में स्वाहिद दिवस के अवसर पर असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में स्वाहिद दिवस के अवसर पर असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने शहीदों के बलिदानों का सम्मान करते हुए असम की पहचान, संस्कृति और विरासत की सुरक्षा में उनके योगदान के महत्व को दोहराया।

दिसम्बर 10, 2024 6:43 अपराह्न

views 7

मुंबई के कुर्ला-वेस्‍ट बस दुर्घटना में 7 की मौत और 49 घायल

मुंबई के कुर्ला-वेस्ट में कल रात हुई बस-दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस दुर्घटना में घायल हुए 49 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।   इस बीच, वेस्ट बस के ड्राइवर संजय मोरे को आज अदालत में पेश किया गया और उसे 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  ...

दिसम्बर 10, 2024 3:35 अपराह्न

views 24

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक-एक्‍यूआई 240 दर्ज किया गया। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कुछ क्षेत्रों में एक्‍यूआई 300 के स्‍तर को पार कर गया।   दिल्ली के जहांगीरपुरी स्टेशन पर एक्यूआई 307, आर.के पुरम ...