दिसम्बर 9, 2025 7:11 पूर्वाह्न

views 83

एफ.आई.एच. जूनियर विश्व कप 2025 में भारत और उरुग्वे होंगे आमने-सामने

महिला हॉकी में, भारत आज चिली के सैंटियागो में एस्टाडियो नैशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डी हॉकी सेस्पेड में एफ आई एच जूनियर विश्व कप 2025 में उरुग्वे से खेलेगा। मैच रात 10 बजे शुरू होगा। महिला टीम ने कल अपने आखिरी क्वालीफिकेशन मैच में वेल्स को 3-1 हराया था।

दिसम्बर 9, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 79

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बिग कैट्स को बताया पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का प्रहरी

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि भारत दुनिया की सात बिग कैट्स की प्रजातियों और उनके आवासों के लिए एक स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। केंद्रीय मंत्री यादव ने कल नई दिल्ली में बिग कैट्स के संरक्षण के लिए...

दिसम्बर 9, 2025 6:39 पूर्वाह्न

views 69

आज नई दिल्ली में आयोजित होगा पाँचवा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान

विदेश मंत्रालय आज नई दिल्ली में पाँचवा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान आयोजित करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार, टीओ ची हेन, बदलती दुनिया में स्थायी साझेदारियाँ विषय पर व्याख्यान देंगे।   यह वार्षिक स्मृति व्याख्यान श्रृंखला, दूरदर्शी और प्रखर ...

दिसम्बर 9, 2025 6:33 पूर्वाह्न

views 120

एन.डी.ए. संसदीय दल की आज नई दिल्ली में बैठक

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन - एनडीए के संसदीय दल की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। यह बैठक संसद पुस्तकालय भवन - पीएलबी के जी.एम.सी. बालयोगी सभागार में होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सभी एनडीए सदस्यों को बैठक में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

दिसम्बर 8, 2025 10:14 अपराह्न

views 205

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पर शांति प्रस्ताव न पढ़ने का आरोप लगाया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की पर अमेरिकी शांति प्रस्ताव न पढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस देरी के कारण रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता में बाधा आ रही है।   अमरीका और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच फ्लोरिडा में तीन दिनों तक चली ...

दिसम्बर 8, 2025 10:10 अपराह्न

views 161

लाल किले में यूनेस्को समिति का 20वां सत्र शुरू; प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत पर यूनेस्को की समिति के 20वें सत्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस मंच ने साझा जीवंत परंपराओं के संरक्षण और उन्हें लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से 150 से अधिक देशों को एक साथ लाने का क...

दिसम्बर 8, 2025 10:07 अपराह्न

views 135

भारत–ऑस्ट्रेलिया ने कौशल विकास और कार्यबल गतिशीलता में साझेदारी मजबूत की

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने नई दिल्ली में आयोजित तीसरी ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा और कौशल परिषद-एआईईएससी बैठक के दौरान कौशल विकास, कार्यबल गतिशीलता और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस द्विपक्षीय वार्ता की सह-अध्यक्षता कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी और ऑस्ट्रेलिया...

दिसम्बर 8, 2025 9:56 अपराह्न

views 132

भारत-नेपाल ने नई पेट्रोलियम अवसंरचना परियोजनाओं सहित विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की

भारत और नेपाल ने आज एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत नई पेट्रोलियम अवसंरचना परियोजनाओं सहित विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की। नई दिल्ली में पेट्रोलियम और गैस पर भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 5वीं बैठक आयोजित हुई। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान संपूर्ण ऊर्जा मूल्य श्रृंख...

दिसम्बर 8, 2025 9:50 अपराह्न

views 177

थाईलैंड–कंबोडिया सीमा पर तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने जवाबी हमले शुरू किए

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों ने आज हमले और जवाबी हमले शुरू कर दिए। जुलाई में हुए भीषण संघर्ष के बाद कुछ महीने पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।   थाई सेना ने कहा है कि ...

दिसम्बर 8, 2025 9:38 अपराह्न

views 47

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए पेश हुए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनुरोध का विरोध किया

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जोधपुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए पेश हुए क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रिक्वेस्ट का केंद्र सरकार ने विरोध किया है।   न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो की याचिका पर सुनवाई में उनकी...