दिसम्बर 20, 2024 9:19 अपराह्न

views 25

राष्ट्रीय महिला आयोग ने संसद में एक महिला सांसद को असुरक्षा का सामना करने पर चिंता व्यक्त की

राष्ट्रीय महिला आयोग -एन सी डब्ल्यू ने संसद में हुई उस घटना पर चिंता व्यक्त की है, जिसमें एक महिला सांसद को असुरक्षा का सामना करना पड़ा। आयोग ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं सहित हर जगह महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आयोग ने कहा कि ऐसी घटनाएं उत्पीड़न को सामान्य और स्वीकार्य ब...

दिसम्बर 20, 2024 9:16 अपराह्न

views 23

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025 सीजन के लिए कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025 सीजन के लिए कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। आज शाम नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि य...

दिसम्बर 20, 2024 9:36 अपराह्न

views 29

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद सत्र के दौरान दोनों सदनों की कम उत्पादकता पर चिंता व्यक्त की

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में 54 प्रतिशत से अधिक उत्पादकता दर्ज की गई, जबकि राज्यसभा में 40 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की गई। आज नई दिल्ली में सत्र समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दोनों सदनों की उत्पादकता कम रही और सभी को इसके बारे में सोचना ...

दिसम्बर 20, 2024 9:08 अपराह्न

views 14

भारत और चीन ने सीमा मुद्दे के समाधान के लिए निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य ढांचे की खोज करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की

विदेश मंत्रालय ने आज बताया कि 2005 में राजनीतिक मानकों और दिशा निर्देशक सिद्धांतों के अनुरूप भारत और चीन ने सीमा विवाद के निपटारे के लिए निष्पक्ष, न्यायसंगत और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य ढांचे का पता लगाने के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुष्टि की। आज नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में मंत्रालय के प्रवक...

दिसम्बर 20, 2024 8:52 अपराह्न

views 14

केंद्र द्वारा उठाए गए सुरक्षा उपायों के कारण में रेल दुर्घटनाओं में 60% की कमी आई

केंद्र सरकार ने आज कहा कि सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों के कारण रेल दुर्घटनाओं में कमी आयी है। यह वर्ष 2014-15 में 135 से घटकर वर्ष 2023-24 में 40 रह गई हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2004 से 2014 के दौरान ...

दिसम्बर 20, 2024 8:37 अपराह्न

views 17

राजस्‍थान: जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर गैस टैंकर अग्नि दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत, 29 लोग घायल 

राजस्‍थान के जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर गैस टैंकर अग्नि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस घटना में 29 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना आज सुबह छह बजे अजमेर राजमार्ग पर तब हुई जब एक गैस टैंकर की टक्कर रिंग रोड के निकट एक ट्रक से हो गई। इस टक्कर के कारण आसपास खड़े कई वाहनों में आग लग गई...

दिसम्बर 20, 2024 8:20 अपराह्न

views 21

सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामलों को गंभीरता से लिया है व चिंताएं वहां की सरकार से साझा की

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामलों से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लिया है और अपनी चिंताएं वहां की सरकार से साझा की हैं। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज कहा कि भारत को उम्मीद है ...

दिसम्बर 20, 2024 8:13 अपराह्न

views 34

केंद्र सरकार ने कहा, हथकरघा क्षेत्र के विकास और बुनकरों के कल्याण सुनिश्चित करने हेतू हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है

केंद्र सरकार ने आज कहा कि वह हथकरघा क्षेत्र के विकास और बुनकरों तथा श्रमिकों का कल्याण  सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में वस्‍त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने बताया कि वस्‍त्र मंत्रालय राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम और कच्चा माल आ...

दिसम्बर 20, 2024 8:03 अपराह्न

views 14

भारत 1.40 लाख मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की मेजबानी करते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना: केन्द्रीय मंत्री रक्षा खडसे

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आज कहा कि युवा केंद्रित नीतियों में भारत की पहल एक मजबूत और समावेशी पारिस्थितिक तंत्र को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता दिखाती है। उन्होंने आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना लाभकारी सिद्...

दिसम्बर 20, 2024 7:57 अपराह्न

views 30

देश में सब्सिडी वाले उर्वरकों की निगरानी ऑनलाइन वेब प्रणाली के जरिए की जा रही है: केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा

सरकार ने आज लोकसभा में बताया कि उर्वरक विभाग ने खरीफ सीजन 2024 और चल रहे रबी सीजन 2024-25 के दौरान देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में सभी प्रमुख सब्सिडी वाले उर्वरकों की निग...