दिसम्बर 22, 2024 9:42 अपराह्न

views 7

हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्‍सों में शीतलहर चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने कल हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्‍सों में शीतलहर चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार कल देर रात और सुबह के समय हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों, सिक्किम, राजस्‍थान और मणिपुर में घना कोहरा छाए रहने की संभ...

दिसम्बर 22, 2024 9:41 अपराह्न

views 9

बिहार में सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने औरंगाबाद जिले में विस्‍फोटक बरामद कर सुरक्षा बलों पर हमले की कोशिश को नाकाम किया

बिहार में केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल- सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने आज औरंगाबाद जिले में विस्‍फोटक बरामद कर सुरक्षा बलों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है।   पुलिस ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के चकरांधा इलाके में  बम निरोधक दल ने चार प्रेशर आईईडी को नष्ट किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मिय...

दिसम्बर 22, 2024 9:39 अपराह्न

views 16

संजय जाजू ने आईआईएमसी-अमरावती के पश्चिमी-क्षेत्र के निर्माण के लिए ठेकेदारों से निविदा-प्रक्रिया में पहल करने की अपील की

सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने देशभर और विदर्भ क्षेत्र के ठेकेदारों से भारतीय जनसंचार संस्थान- आईआईएमसी अमरावती के पश्चिमी-क्षेत्र के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया में पहल करने की अपील की है।   ​​श्री जाजू ने आज नागपुर में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग- सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ आईआ...

दिसम्बर 22, 2024 9:36 अपराह्न

views 4

यूएई और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के लगभग 30 शहरों के निवासियों को वीजा देने पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाया

संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कई अन्य खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के लगभग 30 अलग-अलग शहरों के निवासियों को वीजा देने पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा इसलिये किया गया है क्‍योंकि पाकिस्तानी नागरिक इन देशों में भीख मांगने, नशीले पदार्थ और मानव तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्‍त पाए गए ...

दिसम्बर 22, 2024 9:34 अपराह्न

views 12

पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने पाकिस्‍तान प्रशिक्षित जावेद मुंशी नामक एक आतंकी को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल - एस टी एफ की टीम ने कल एक गुप्‍त सूचना पर पाकिस्‍तान प्रशिक्षित जावेद मुंशी नामक एक आतंकी को दक्षिण-24 परगना जिले के कैनिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह कुछ दिनों पहले लश्‍कर-ए-तैयबा के सदस्‍यों के निर्देश पर बांग्‍लादेश जाने के लिए कैनिंग क्षेत्र में आया था। ...

दिसम्बर 22, 2024 9:31 अपराह्न

views 8

पंजाब में मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढहने के कारण मलबे में दबे लोगों की तलाशी और बचाव अभियान समाप्‍त

पंजाब में मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढहने के कारण मलबे में दबे लोगों की तलाशी और बचाव अभियान 23 घंटों के बाद समाप्‍त हो गया है।         इस दौरान दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इनमें हिमाचल प्रदेश की महिला दृष्टि और अम्‍बाला के अभिषेक धनवाल की पहचान हुई है।       मोहाली के कार्यवाहक उपा...

दिसम्बर 22, 2024 9:22 अपराह्न

views 18

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल की शुरुआत की

इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू किए गए फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान की निरंतरता को बनाए रखते हुए, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल की शुरुआत की। साइक्लिंग अभियान के व्यापक प्रभाव का उल्लेख करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि “फिट इंडि...

दिसम्बर 22, 2024 9:19 अपराह्न

views 7

मुंबई में वेस्‍टर्न इंडिया स्‍लैम स्क्वॉश टूर्नामेंट में भारत की अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्‍स का ख़िताब जीता

मुंबई में वेस्‍टर्न इंडिया स्‍लैम स्क्वॉश टूर्नामेंट में भारत की अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में अनाहत ने शीर्ष वरीयता प्राप्‍त भारत की ही आकांक्षा सालुंखे को 3-0 से हराया। अनाहत ने तीनों गेम 11-8 के एक समान अंतर से जीते।         पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में कल भारत...

दिसम्बर 22, 2024 9:17 अपराह्न

views 5

भारत ने पहली अंडर-19 महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी एशिया-कप क्रिकेट प्रतियोगिता का ख़िताब जीता

भारत ने पहली अंडर-19 महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। क्वालालंपुर में आज फाइनल में भारत ने बंग्लादेश को 41 रन से हराया।   118 रन के लक्ष्य के जवाब में बंग्लादेश की टीम 19वें ओवर में 76 रन पर ही सिमट गई। भारत के लिए आयुषी शुक्ला ने तीन विकेट लिए जबकि परूनि...

दिसम्बर 22, 2024 9:16 अपराह्न

views 10

तीन मैचों की एक-दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में भारत की महिला टीम ने वेस्‍टइंडीज को 211 रनों से हराया

वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में भारत की महिला टीम ने वेस्‍टइंडीज की महिला टीम को 211 रन से हरा दिया है। 315 रन के लक्ष्‍य के जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 27वें ओवर मात्र 103 रन पर आउट हो गई।   एफी फ्लेचर ने सर्वाधिक नाबाद 24 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकु...