दिसम्बर 23, 2024 12:05 अपराह्न
14
मौसम विभाग ने झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई
मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। 25 दिसंबर तक राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। उसके बाद मौसम साफ रहेगा। विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने आज सुबह और रात के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।