दिसम्बर 24, 2024 9:30 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई

आज शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

दिसम्बर 24, 2024 9:28 अपराह्न

views 13

रद्द किए गए लगभग 2000 पुराने नियम और क़ानून

कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि शासन को सरल बनाने तथा इसे अधिक नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए लगभग दो हजार पुराने नियम और कानून रद्द कर दिये गये हैं। सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  प्रमुख उपलब्धियों तथा शासन ...

दिसम्बर 24, 2024 9:26 अपराह्न

views 20

दूसरी-तिमाही की मंदी से उबर रही है भारतीय-अर्थव्यवस्था

दिसंबर 2024 के लिए रिजर्व बैंक के मासिक बुलेटिन संकेत देता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही की मंदी से उबर रही है। यह मजबूत त्यौहारी गतिविधि और ग्रामीण मांग में निरंतर वृद्धि से प्रेरित है।   आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा लिखे गए 'अर्थव्यवस्था की ...

दिसम्बर 24, 2024 9:20 अपराह्न

views 10

दिल्ली-एनसीआर में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप का चौथा चरण रद्द

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग सीएक्यूएम ने तत्काल प्रभाव से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप के चौथे चरण को रद्द कर दिया है। ग्रैप संबंधित उप-समिति ने यह फैसला लिया है। हालांकि ग्रैप के तीसरे, दूसरे और पहले चरण के अंतर्गत सभी कार्रवाइयां लागू रहेंगी और पूरे ...

दिसम्बर 24, 2024 9:17 अपराह्न

views 12

जम्मू-कश्मीरः पुंछ ज़िला में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 सैनिकों की मौत और 5 घायल

जम्मू-कश्मीर में आज पुंछ जिले में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 सैनिकों की मृत्‍यु हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह दुर्घटना घोड़ा चौकी क्षेत्र के पास हुई, जब चालक ने सैनिकों को ले जा रहे वाहन से नियंत्रण खो दिया।   सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले...

दिसम्बर 24, 2024 9:15 अपराह्न

views 17

पीड़ित और नागरिक-केन्द्रित 3 नए आपराधिक-क़ानूनों को तुरंत कार्यान्वित किए जाने की आवश्‍यकताः अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में तीन नये आपराधिक कानून नागरिक अधिकारों के संरक्षक और सुगम न्‍याय का आधार बन रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि नये कानून पीड़ित और नागरिक केन्द्रित हैं। इन्हें तुरंत कार्यान्वित किये जाने की आवश्‍यकता है।   उत्तराखंड मे...

दिसम्बर 24, 2024 9:12 अपराह्न

views 8

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में लोगों के जीवन में ईसा मसीह के प्रेम और सद्भाव के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी शिक्षाएं भाईचारे और सभी के कल्याण वाली एक बेहतर दुनिया के लिए मार्ग...

दिसम्बर 24, 2024 9:08 अपराह्न

views 10

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र को शुभकामनाएं दी

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का त्‍यौहार आशा, करुणा और एकजुटता का सार्वभौमिक संदेश देता है।   उन्‍होंने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं विशेष तौर पर वर्तमान समय के लिए प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षा...

दिसम्बर 24, 2024 9:06 अपराह्न

views 28

भारतीय नंबरों से फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल की संख्या में 90 प्रतिशत से अधिक की कमी

संचार मंत्रालय ने बताया है कि 22 अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय इनकमिंग फर्जी कॉल रोकथाम प्रणाली’ के शुभारंभ के बाद से दो महीने में भारतीय नंबरों से फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल की संख्या में 90 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। दिसंबर 2024 में आई रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय नंबरों से पहचाने गए और ब्लॉक...

दिसम्बर 24, 2024 9:04 अपराह्न

views 9

दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज हल्‍की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 20 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास...