दिसम्बर 26, 2024 3:23 अपराह्न

views 18

रामगढ़ जिले में स्थित पतरातु लेक रिजॉर्ट पर्यटकों को आकर्षित करता है

रामगढ़ जिले में स्थित पतरातु लेक रिजॉर्ट पर्यटकों को आकर्षित करता है, क्योंकि यहां हाई स्पीड मोटर बोट के आनंद के साथ प्रवासी पक्षियों को अपने हाथों से दाना खिलाने का अवसर मिलता है। जिले के उपायुक्त ने चंदन कुमार ने सैलानियों से आग्रह किया कि लेक भ्रमण के दौरान लापरवाही न बरतें।

दिसम्बर 26, 2024 3:22 अपराह्न

views 17

धनबाद स्थित आइआइटी आइएसएम ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए प्रोग्राम में नामांकन प्रक्रिया शुरू की

धनबाद स्थित आइआइटी आइएसएम ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए प्रोग्राम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार एमबीए प्रोग्राम में 28 सीटें बढ़ाई गई हैं। कुल 90 सीटों पर नामांकन होगा। इसके साथ ही बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम में 30 सीटें उपलब्ध हैं।   इच्छुक छात्र आइआइटी आइएसएम धनबाद के एमबीए एडमिश...

दिसम्बर 26, 2024 3:22 अपराह्न

views 16

धनबाद जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी अस्पतालों को पेपर लेस बनाया जायेगा

धनबाद जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी अस्पतालों को पेपर लेस बनाया जायेगा। मरीज का निबंधन होने के बाद बार-बार रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।   आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी। सूचना सुरक्षा पदाधिकारी हरें...

दिसम्बर 26, 2024 3:21 अपराह्न

views 12

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के 100 वर्ष पूरे होने पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी शताब्दी समारोह मना रही है

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के 100 वर्ष पूरे होने पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी शताब्दी समारोह मना रही है। इसे लेकर आज सिटी सेंटर, गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिसम्बर 26, 2024 3:21 अपराह्न

views 27

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ई-औषधि योजना लागू करने का निर्देश दिया

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ई-औषधि योजना लागू करने का निर्देश दिया है। इसकी शुरूआत सबसे पहले रांची, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग और लोहरदगा है। इस योजना को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लागू किया जा...

दिसम्बर 26, 2024 3:21 अपराह्न

views 19

संताल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल ने देवघर अंचलाधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को रिपोर्ट भेजी

संताल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल ने देवघर अंचलाधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को रिपोर्ट भेज दी है। श्री डाडेल ने विभाग के सचिव से देवघर सीओ अनिल कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।   आयुक्त ने सचिव को भेजी गयी रिपोर्ट में कहा है कि नि...

दिसम्बर 26, 2024 3:20 अपराह्न

views 20

जगत सिंह नेगी ने कल्पा विकास खंड में 06 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि से निर्मित सब-जेल भवन रिकांग पियो का लोकार्पण किया

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने किन्नौर प्रवास के प्रथम दिन जिला के कल्पा विकास खंड में 06 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि से निर्मित सब-जेल भवन रिकांग पियो का लोकार्पण किया। इसका अतिरिक्त उन्होंने 65 लाख रुपए की राशि से बनाए गए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्प...

दिसम्बर 26, 2024 3:19 अपराह्न

views 16

भाजपा कसौली एवं धर्मपुर मंडल के सुशासन दिवस का संयुक्त कार्यक्रम सूर्य होटल सनवारा धर्मपुर में आयोजित किया गया

भाजपा कसौली एवं धर्मपुर मंडल के सुशासन दिवस का संयुक्त कार्यक्रम सूर्य होटल सनवारा धर्मपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा रहे उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सहजल विशेष रूप में उपस्थित रहें। श...

दिसम्बर 26, 2024 3:18 अपराह्न

views 14

शिया में 18 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे आइसीसी अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में धनबाद की अनंदिता किशोर को शामिल किया गया

शिया में 18 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे आइसीसी अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में धनबाद की अनंदिता किशोर को शामिल किया गया है। अनंदिता झारखंड अंडर-19 टीम की कप्तान भी हैं।   इधर, अनंदिता के चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य ...

दिसम्बर 26, 2024 3:17 अपराह्न

views 27

डॉ0 राजीव भारद्वाज ने इंदौरा में गुरुद्वारा साहिब जाकर माथा टेका

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ0 राजीव भारद्वाज ने वीर बाल बलिदानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए इंदौरा में गुरुद्वारा साहिब जाकर माथा टेका। इस उपलक्ष्य पर इंदौरा की पूर्व विधायक श्रीमती रीता धीमान जी भी उपस्थित रही।   उन्होंने कहा कि राष्ट्र और धर्म के खातिर वीर साहिबजादों के सर्वोच्च पाव...