दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 90

राज्य के किसान बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों की बीमा के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं

राज्य के किसान बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों की बीमा के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि विभाग ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र और बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 13

चक्रधरपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 29 और 30 दिसंबर को विशाखापत्तनम-वाराणसी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी

चक्रधरपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 29 और 30 दिसंबर को विशाखापत्तनम-वाराणसी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि हैदराबाद-रक्सौल, सिंकदराबाद-दरभंगा और हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस 28 सितंबर को निर्धारित समय की जगह विलंब से खुलेगी।

दिसम्बर 26, 2024 3:26 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग ने आज और कल कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने आज और कल कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को बारिश की भी संभावना जतायी है। 28 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में जबकि 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की...

दिसम्बर 26, 2024 3:26 अपराह्न

views 20

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी और शिवहर जिले का दौरा करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी और शिवहर जिले का दौरा करेंगे। हमारे सीतामढ़ी संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री रीगा चीनी मिल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी के लोगांे को रीगा चीनी मिल के रूप में एक बहुप्रतिक्षित उपहार देंगे। उन्न...

दिसम्बर 26, 2024 3:25 अपराह्न

views 15

शिवहर से हमारे संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में एक सौ सत्तासी करोड़ रूपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

शिवहर से हमारे संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में एक सौ सत्तासी करोड़ रूपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के मसौढ़ा पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन, अमृत सरोवर, पोषण वाटिका, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई समेत विभ...

दिसम्बर 26, 2024 3:25 अपराह्न

views 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में बिहार के दो बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में बिहार के दो बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। श्रीमती मुर्मु नालंदा जिले के हरनौत की गोल्डी कुमारी को और शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय के सौरभ कुमार को बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी।   गोल्डी कुमारी ने था...

दिसम्बर 26, 2024 3:25 अपराह्न

views 18

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सभी थानों को कम से कम दो मोस्ट वांटेड अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार कर इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सभी थानों को कम से कम दो मोस्ट वांटेड अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार कर इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के वैसे कुख्यात अपराधियों की पहचान करने के लिए कहा गया है, जिन्होंने अपराध की बदौलत काफी संपत्ति जमा कर ली है...

दिसम्बर 26, 2024 3:24 अपराह्न

views 16

पर्यटन विभाग और जहानाबाद जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मखदुमपुर में वाणावर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है

पर्यटन विभाग और जहानाबाद जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज से मखदुमपुर में वाणावर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका भव्या पंडित और जौली मुखर्जी समेत कई स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंग...

दिसम्बर 26, 2024 3:24 अपराह्न

views 17

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जता

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार सत्ताईस से उनतीस दिसम्बर तक बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, पटना, गया और अरवल समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश के आसार हैं

दिसम्बर 26, 2024 3:23 अपराह्न

views 25

आज रात चलने वाली ट्रेन संख्या-22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के बदले औड़िहार तक ही जाएगी

आज रात चलने वाली ट्रेन संख्या-22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के बदले औड़िहार तक ही जाएगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वोतर रेलवे क्षेत्र के छपरा-औड़िहार के बीच सब-वे निर्माण को लेकर 27 और 31 दिसंबर के छह घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन प्रभावित होगी।