दिसम्बर 26, 2024 9:09 अपराह्न

views 25

वेव्स-ओटीटी ऐप ने एक महीने में दस लाख से अधिक डाउनलोड पार किए

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बताया कि वेव्स-ओटीटी ऐप ने एक महीने में दस लाख से अधिक डाउनलोड पार कर लिए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि यह उपलब्धि, सांस्कृतिक जड़ों के साथ भारत के अटूट बंधन को दर्शाती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रसार भारती द्वारा भारत क...

दिसम्बर 26, 2024 9:06 अपराह्न

views 8

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफीः चौथे-टेस्ट मैच के पहले-दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 311 रन बनाए

मेलबर्न में भारत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 311 रन बना लिए हैं। स्‍टीव स्मिथ 68 और कप्‍तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं।   जसप्रीत बुमराह ने तीन, आकाश दीप, रवीन्‍द्र जडेजा और वाशिंगटन सुन्‍दर ने अब तक एक-एक विकेट लिया है। पांच मैच ...

दिसम्बर 26, 2024 9:02 अपराह्न

views 7

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रगति के 45वें संस्करण की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज प्रगति के 45वें संस्करण की अध्यक्षता की। प्रगति, केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी से सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आधारित बहुआयामी मंच है।   बैठक में श्री मोदी ने शहरी परिवहन के लिए छह मेट्रो परियोजनाओं और सड़क संपर्क औ...

दिसम्बर 26, 2024 9:01 अपराह्न

views 28

बेलगावी अधिवेशन के शताब्दी-समारोह के उपलक्ष्‍य में कांग्रेस-अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया

महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए 1924 के ऐतिहासिक बेलगावी अधिवेशन के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्‍य में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया। उन्‍होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की शुरुआत की और कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर ...

दिसम्बर 26, 2024 8:55 अपराह्न

views 19

रिजर्व बैंक ने वित्तीय-क्षेत्र में आठ-सदस्यीय समिति का गठन किया

रिजर्व बैंक ने वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदारी पूर्ण और नैतिक दृष्टि से सक्षम उपयोग की रूपरेखा विकसित करने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार समिति का नेतृत्व डॉ. पुष्पक भट्टाचार्य करेंगे।   डॉ० भट्टाचार्य आईआईटी बॉम्बे में ...

दिसम्बर 26, 2024 8:53 अपराह्न

views 12

दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। दोपहर में धूप खिलने के बाद, अब शाम के समय हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे क...

दिसम्बर 26, 2024 8:52 अपराह्न

views 10

हरियाणा में वीर बाल दिवस मनाया गया

हरियाणा में आज वीर बाल दिवस मनाया गया। गुरू गोविन्‍द सिंह जी के बहादुर बच्‍चों की याद में पूरे राज्‍य में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। कुरूक्षेत्र में एक राजस्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   गुरूद्वारा छठी पातशाही में मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्‍य गण्‍यमान्‍य व्‍यक्तियों ने माथा टेक...

दिसम्बर 26, 2024 8:50 अपराह्न

views 11

जापान एयरलाइंस की उड़ान संचालन आज सुबह साइबर अटैक के कारण प्रभावित हुई

जापान एयरलाइंस की उड़ान संचालन आज सुबह साइबर अटैक के कारण प्रभावित हुई। एयरलाइन ने कहा कि इसके कारण कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं और 60 से अधिक उड़ानें देरी से उडीं। अब उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।   एयरलाइन ने बताया है कि खराबी उसके नेटवर्क उपकरण से जुड़ी थी। जांच सूत्रो...

दिसम्बर 26, 2024 8:49 अपराह्न

views 21

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने चार अलग-अलग उच्च न्यायालयों के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सर्वोच्‍च न्‍यायालय की नियुक्ति समिति -कॉलेजियम ने चार अलग-अलग उच्च न्यायालयों के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।   कॉलेजियम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के तीन और बॉम्बे, इलाहाबाद और उत्तराखंड उच्च न्यायालयों में एक-एक न्यायिक अध...

दिसम्बर 26, 2024 8:48 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है

दिल्‍ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज शाम सात बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के आनंद विहार में 382, बवाना में 389, जहांगीरपुरी में 376, रोहिणी में 364 और वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 375 दर्ज किया गया।