दिसम्बर 30, 2024 9:24 पूर्वाह्न

views 20

दिसंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों में 22,027 करोड़ रुपये का निवेश किया

  विदेशी निवेशकों ने दिसम्‍बर माह में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में 22 हजार करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया है। इसमें भारतीय शेयर बाजारों में 16 हजार 675 करोड़ रूपये और ऋण बाजार में 5 हजार 352 करोड़ रूपये लगाए गये। इस प्रकार दिसम्‍बर में अब तक कुल विदेशी निवेश 22 हजार 27 करोड़ रूपये हो गया है।   ...

दिसम्बर 30, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 16

न्यूयॉर्क में आज से शुरू हो रही फिडे की विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज परिसंघ- फिडे की विश्व ब्लिट्ज चैम्पियनशिप आज न्यूयॉर्क में शुरू हो रही है।     विश्व के नंबर 1 ग्रैंड मास्टर मैग्नस कार्लसन एक विवाद के बाद प्रतियोगिता में वापसी के लिए तैयार हैं। कार्लसन ने 2013 से 2023 तक विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब अपने पास रखा लेकिन शुक्रवार को उन्‍होंने शा...

दिसम्बर 30, 2024 9:05 पूर्वाह्न

views 15

पालघर जिले के बोइसर एमआईडीसी में दो रासायनिक इकाईयों में लगी भीषण आग

महाराष्‍ट्र के पालघर जिले में कल बोइसर एमआईडीसी की दो रासायनिक इकाईयों में आग लग गई। यूके एरोमेटिक एंड केमिकल कंपनी में लगी आग जल्दी ही निकट के सलवाड शिवाजी नगर की रासायनिक इकाई में फैल गई।     आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के सही कारणों का पता...

दिसम्बर 30, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 23

हरियाणा स्‍टीलर्स ने 11वीं प्रो. कबड्डी लीग चैंपियनशिप जीती

हरियाणा स्‍टीलर्स ने 11वीं प्रो. कबड्डी लीग चैंपियनशिप जीत ली है। उसने फाइनल में पटना पायरेट्स को 32-23 से हराया। मैच पुणे के बालेवाडी में श्री शिव छत्रपति स्‍पोर्ट्स परिसर में खेला गया। हरियाणा ने पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब जीता है। हरियाणा स्‍टीलर्स के शिवम पटारे ने नौ अंक अर्जित ...

दिसम्बर 30, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 17

हॉकी इंडिया लीग: सूरमा हॉकी क्लब ने पेनल्टी शूट-आउट में तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-1 से हराया

राउरकेला में हॉकी इंडिया लीग में सूरमा हॉकी क्लब ने पेनल्टी शूट-आउट में तमिलनाडु ड्रैगन्स को चार-एक से हरा दिया है। मैच 1-1 से टाई होने के बाद फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ।      इससे पहले श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने हैदराबाद तूफ़ान को तीन-दो से हराकर तीन अंक हासिल किए।     आज, उत्‍तर प्रदेश रुद्र क...

दिसम्बर 30, 2024 3:40 अपराह्न

views 15

इसरो आज श्रीहरिकोटा से कक्षा में अंतरिक्ष यानों को जोड़ने और अलग की प्रक्रि‍या दर्शाने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो आज रात श्री हरिकोटा से दो उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। इसका उद्देश्‍य कक्षा में अंतरिक्ष यानों को जोड़ने और अलग करने की प्रक्रिया दर्शाना है। इस प्रक्षेपण के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्‍व का चौथा देश हो जाएगा। इसरो का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी- 60, जनवर...

दिसम्बर 30, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 35

भारत 2025 में पहली बार वर्ल्‍ड ऑडियो-विजुअल इंटरटेनमेंट समिट वेव्स की मेजबानी करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत पहली बार अगले वर्ष विश्‍व श्रव्य- दृश्य मनोरंजन शिखर सम्‍मेलन - वेव्‍स की मेजबानी करेगा। कल आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की रचनात्‍मक प्रतिभा को विश्‍व के समक्ष रखने का यह महत्‍वपूर्ण अवसर होगा। मीडिया और मनोरंजन उद्योग...

दिसम्बर 30, 2024 9:28 पूर्वाह्न

views 17

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित नार्को-आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने आई.एस.आई. समर्थित नार्को- आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये हाल ही में बटाला और गुरदासपुर में दो पुलिस थानों पर हथगोले फेंकने में भी शामिल थे। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल को बब्बर खालसा इंटरनेशनल और दो अ...

दिसम्बर 30, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 25

गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे

गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे आसुरा में श्री धर्मपुर तीर्थ स्थित श्रीमद् राजचन्‍द्र आश्रम के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे और राज सभागृह में महामस्तकाभिषेक आयोजन में भाग लेंगे।

दिसम्बर 30, 2024 8:10 पूर्वाह्न

views 16

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से कतर की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से कतर की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्‍मद बिन अब्‍दुल रहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों को राजनीतिक, व्‍यापारिक, निवेश, ऊर्जा, सुरक्...