दिसम्बर 30, 2024 9:28 अपराह्न

views 14

सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के उद्देश्य से भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास का 18वां संस्करण सलझंडी में शुरू

सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के उद्देश्य से भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास का 18वां संस्करण मंगलवार को रूपनदेही के सलझंडी में शुरू हो रहा है। 'सूर्यकिरण' नामक बटालियन स्तर का संयुक्त सैन्य अभ्यास जंगल युद्ध, कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में आतंकवाद का मुकाबला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांति म...

दिसम्बर 30, 2024 9:50 अपराह्न

views 20

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए लगभग 6 अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य और बजट सहायता की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज यूक्रेन के लिए लगभग छह अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य और बजट सहायता की घोषणा की। सैन्‍य सहायता के लिए ढाई अरब डॉलर और बजट सहायता के लिए करीब साढे तीन अरब डॉलर उपलब्‍ध करायी गयी है। अमरीका पहले भी यूक्रेन को करीब ढाई अरब डॉलर की सहायता कर चुका है। एक बयान में, राष्ट्र...

दिसम्बर 30, 2024 9:24 अपराह्न

views 13

आयकर विभाग ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि डिजी यात्रा डेटा का इस्तेमाल कर चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए किया जाएगा

आयकर विभाग ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि डिजी यात्रा डेटा का इस्तेमाल कर चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए किया जाएगा। विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि अभी तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। डिजी यात्रा एक चेहरा पहचानने की तकनीक है जिसका इस्तेमाल विभिन...

दिसम्बर 30, 2024 9:23 अपराह्न

views 26

नेपाल में गुरुंग समुदाय बीते साल को अलविदा करने के लिए मना रहा है तमु ल्होसार पर्व

नेपाल में गुरुंग समुदाय आज बीते साल को अलविदा करने के लिए तमु ल्होसार पर्व मना रहा है। गुरुंग भाषा में, 'लो' का अर्थ वर्ष या उम्र है और 'सर' परिवर्तन को दर्शाता है। गुरुंग समुदाय के सदस्य दावतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करके त्योहार मनाते हैं। तमू ल्होसार पर्व नेपाल के गुरुंग आबादी वाले जि...

दिसम्बर 30, 2024 9:22 अपराह्न

views 10.2K

आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर, श्री संजय मल्होत्रा ने 2025 में भारत के आर्थिक परिदृश्‍य को लेकर आशावादी दृष्टिकोण व्‍यक्‍त किया

भारतीय रिजर्व बैंक- आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर, श्री संजय मल्होत्रा ने 2025 में भारत के आर्थिक परिदृश्‍य को लेकर आशावादी दृष्टिकोण व्‍यक्‍त किया। दिसंबर 2024 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट- एफएसआर की प्रस्तावना में, श्री मल्होत्रा ने कहा कि मुद्रास्फीति में गिरावट की उम्मीद है, जिससे लोगों की क्रय शक्ति...

दिसम्बर 30, 2024 9:21 अपराह्न

views 13

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकी समूहों की नई साजिश को किया विफल

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकी समूहों की नई साजिश को विफल कर दिया है, जिसके तहत वे राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने राज्य में पुलिस प...

दिसम्बर 30, 2024 9:19 अपराह्न

views 46

रक्षा मंत्रालय ने दो हजार 867 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने आज दो हजार 867 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। ये अनुबंध रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ की एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन- एआईपी प्लग के निर्माण और भारतीय पनडुब्बियों से इसे जोडने तथा कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों को इलेक्ट्रॉनिक हैवी वेट टॉरपीडो- ईएचडब्ल्यूटी से जोडन...

दिसम्बर 30, 2024 9:19 अपराह्न

views 15

पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई और 22 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के राष्ट्रीय राजमार्ग और मोटरवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रांत के अटक जिले में मोटरवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और सात से अधिक लोग ...

दिसम्बर 30, 2024 8:21 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड बढ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच दशमलव चार डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन दशमलव पांच डिग्री अधिक 10 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौर...

दिसम्बर 30, 2024 8:21 अपराह्न

views 41

रबी फसलों की बुवाई के क्षेत्र की प्रगति: कृषि मंत्रालय

सरकार ने आज बताया कि अभी तक छह सौ 14 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में रबी की फसलें बोई जा चुकी हैं। कृषि मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 319 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में गेंहू की बुवाई की गई है जबकि पिछले साल 313 लाख हैक्‍टेयर में बुवाई की गई थी। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय ने रबी फसलों की बुवाई के क्षेत्...