दिसम्बर 31, 2024 1:52 अपराह्न

views 25

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान तेज

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) को निशाना बनाते हुए पोस्‍टर लगाए जाने के कारण विधानसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली में राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। शहर में आम आदमी पार्टी पर भ्रष्‍टाचार और कुशासन का आरोप लगाते हुए दिल्‍ली-भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्‍टर लगाए गए हैं। भाजपा ने वाय...

दिसम्बर 31, 2024 1:43 अपराह्न

views 14

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को चिकित्सा सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए पंजाब सरकार को अतिरिक्त समय दिया

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पंजाब सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को चिकित्सा सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए आज अतिरिक्त समय दे दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की अवकाश पीठ ने राज्य सरकार के अनुरोध पर यह आदेश दिया और सुनवाई 2 जनवरी तक टाल दी है। पीठ दल्लेवाल को अस्पताल ले...

दिसम्बर 31, 2024 1:41 अपराह्न

views 32

‘बांग्लादेश सरकार ने देश में शरण लेने वाले रोहिंग्या समुदाय के पंजीकरण के बारे में अभी तक फैसला नहीं लिया है’

  बांग्लादेश में गृह मामलों के सलाहकार सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा है कि सरकार ने देश में शरण लेने वाले रोहिंग्या समुदाय के पंजीकरण के बारे में अभी तक फैसला नहीं लिया है। उन्‍होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में उन्‍हें आश्रय देने के बारे में कोई नीतिगत निर्णय नहीं लि...

दिसम्बर 31, 2024 12:50 अपराह्न

views 29

मुंबई: नववर्ष समारोह के दौरान सुरक्षा तथा शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की

मुंबई और नवी मुंबई पुलिस ने नववर्ष समारोह के दौरान सुरक्षा तथा शांति बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भांबरे ने कहा है कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जगह पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा और लोगों से नए साल के जश्न के दौरान शांति ...

दिसम्बर 31, 2024 12:47 अपराह्न

views 18

नव वर्ष के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है उत्तराखंड

उत्तराखंड नववर्ष के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

दिसम्बर 31, 2024 12:44 अपराह्न

views 37

पिछले 12 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय बैंकों का जीएनपीए

भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है और उनकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (जीएनपीए) सितंबर 2024 में कुल अग्रिम के 2.6 प्रतिशत तक कम हो गई है। यह पिछले 12 वर्षों में सबसे कम है। इस अवधि के दौरान शुद्ध एनपीए अनुपात लगभग...

दिसम्बर 31, 2024 12:56 अपराह्न

views 20

दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोग नव वर्ष 2025 का स्‍वागत करने के लिए तैयार

  दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोग नव वर्ष 2025 का स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं। नए वर्ष की पूर्व संध्‍या पर सड़कें जगमग कर दी गई हैं। शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों के रेस्‍तरां और होटलों के साथ पार्टी के आयोजन स्‍थल भारी भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार हो रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि...

दिसम्बर 31, 2024 11:51 पूर्वाह्न

views 31

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में 6.60 करोड़ रूपए की नकली दवाईयां जब्‍त की गईं

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने नकली औषधियों के विरूद्ध त्‍वरित कार्रवाई करके छह करोड़ साठ लाख रूपए की औषधि जब्‍त कर ली है। मंत्रालय के अधीन केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और औषधि नियंत्रण प्रशासन ने कोलकाता में एक संयुक्‍त छापेमारी की। इस छापेमारी मे...

दिसम्बर 31, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 20

उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर पांच खनन लीज़ को तीन महीने के लिए निलंबित किया

  ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनन नियमों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन पाए जाने पर पांच खनन लीज़ को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित खनन इकाइयों...

दिसम्बर 31, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 21

आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स

शिमला जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विशेष बैठक आयोजित की। जिले की आम जनता को नशे के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जागरूक करेंगे। इस बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में नशे के प्रति आम जनता को जागरूक करने में सोशल मीडिया बड़ी भूमिका है। ऐसे में जिले के सोशल म...