जनवरी 1, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 12

केरल: पार्टी, नृत्य, संगीत और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ पूरे राज्य में नए साल का मनाया गया जश्न

केरल में, पार्टी, नृत्य, संगीत और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ पूरे राज्य में नए साल का जश्न मनाया गया। नए साल का स्वागत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में समुद्र तटों और अन्य खुले स्थानों पर एकत्र हुए। हमारे कोच्चि संवाददाता की एक रिपोर्ट

जनवरी 1, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 20

विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप-2024: मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची ने अपना अंतिम मैच बराबरी पर समाप्त होने के बाद साझा किया खिताब

न्यूयॉर्क में कल विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2024 में, मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची ने अपना अंतिम मैच के बराबरी पर समाप्त होने के बाद खिताब साझा किया। 2-0 से आगे चल रहे कार्लसन को खिताब जीतने के लिए तीसरे गेम में ड्रॉ की आवश्यकता थी। हालांकि, नेपोमनियाचची ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बरा...

जनवरी 1, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 14

हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नये साल का स्वागत किया

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नये साल का स्वागत किया। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

जनवरी 1, 2025 11:23 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्‍यम वर्षा और बर्फबारी का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्‍यम वर्षा और बर्फबारी का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर दिन में कडाके की ठंड बने रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, म...

जनवरी 1, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 22

धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाते हुए किया गया राजधानी दिल्ली में नव वर्ष 2025 का स्वागत

राजधानी दिल्ली में नववर्ष 2025 का स्वागत धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाते हुए किया गया। इस अवसर पर सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग बिड़ला मंदिर और झंडेवालान सहित विभिन्न मंदिरों में प्रातःकालीन आरती में भाग लेने तथा वर्ष के पहले दिन देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते दिखे। पू...

जनवरी 1, 2025 10:35 पूर्वाह्न

views 7

राज्य में इस साल 9 लाख से अधिक लोगों को उनके आधार कार्ड मिले, जिनके बायोमेट्रिक्स एनआरसी अपडेट करने के दौरान हो गए थे लॉक: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में इस साल 9 लाख से अधिक लोगों को उनके आधार कार्ड मिले हैं, जिनके बायोमेट्रिक्स राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट करने के दौरान लॉक हो गए थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस पहल से उन 9 लाख लोगों को बिना किसी परेशानी के सभी सरकारी सेवाओं तक ...

जनवरी 1, 2025 9:43 पूर्वाह्न

views 29

जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने देश में मृत्युदंड पर रोक लगाने के लिए बनाए गए नए कानून पर किए हस्ताक्षर

जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने देश में मृत्युदंड पर रोक लगाने के लिए बनाए गए नए कानून पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। वहां की संसद में मौत की सजा को खत्म करने के संबंध में हाल में हुए मतदान के बाद राष्ट्रपति एमर्सन ने यह कदम उठाया है।   हालांकि जिम्बॉब्वे में 2005 से अब तक किसी को फांस...

जनवरी 1, 2025 9:36 पूर्वाह्न

views 14

यमन में अमरीकी नेतृत्व में हवाई हमलों ने हौथी समूह द्वारा नियंत्रित सैन्य स्थलों को बनाया निशाना

यमन की राजधानी सना में, अमरीका के नेतृत्व में हवाई हमलों ने हौथी समूह द्वारा नियंत्रित सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। हौथी द्वारा संचालित एक टीवी चैनल के अनुसार, इस हमले में रक्षा मंत्रालय की इमारत, प्रथम आर्मर डिवीजन और गोला-बारूद निर्माण सुविधा जैसी प्रमुख इमारतें शामिल थी। इन हमलों में भारी नुकसान...

जनवरी 1, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 15

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के शेष पडे़ 337 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट को नष्ट करने की हो रही है कार्रवाई

मध्य प्रदेश में केन्द्र सरकार की निरीक्षण समिति के निर्देश और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के शेष पडे़ तीन सौ 37 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट की पैकिंग, लोडिंग और परिवहन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

जनवरी 1, 2025 9:21 पूर्वाह्न

views 18

जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों को बिना कुछ गिरवी रखे 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी मणिपुर सरकार

मणिपुर सरकार जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता योजना - सीएमईएसएस के अंतर्गत बिना कुछ गिरवी रखे 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में कल यह घोषणा की।   उन्होंने बताया कि सरकार पहले ही लगभग 426 विस्थापित लोगों को उनकी उद्यमिता संब...