जनवरी 2, 2025 1:58 अपराह्न

views 16

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के तांदी गांव में अग्निकांड की एक घटना में 17 रिहायशी मकान जलकर राख

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के तांदी गांव में कल रात अग्निकांड की एक घटना में 17 रिहायशी मकान जलकर राख हो गए हैं। इस दुर्घटना में 15 से अधिक परिवार प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। इस घटना में करोड़ों रूपये की संपति को नुकसान पहुंचा है।

जनवरी 2, 2025 1:57 अपराह्न

views 23

हिमाचल प्रदेश: धूप निकलने से लोगों को दिन के समय ठंड से मिली राहत

हिमाचल प्रदेश में मौसम आज आम तौर पर साफ बना हुआ है और धूप निकलने से लोगों को दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि सुबह शाम के तापमान में गिरावट आयी है। जनजातीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे दर्ज हुआ है। वहीं निचले मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे ...

जनवरी 2, 2025 1:56 अपराह्न

views 17

अमरीका: न्यूयॉर्क में एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में 11 लोग घायल

अमरीका के न्यूयॉर्क में कल रात एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। गोलीबारी जमैका के अमज़ुरा नाइट क्लब के निकट रात 11 बजकर बीस मिनट के आसपास हुई। पिछले 24 घंटों के भीतर अमरीका में इस तरह की यह तीसरी घटना है। 

जनवरी 2, 2025 1:54 अपराह्न

views 345

बिहार में नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

बिहार में नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज राज्य के 42वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली। पटना के राजभवन में आयोजित एक समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट च...

जनवरी 2, 2025 1:53 अपराह्न

views 14

भारत ने दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतु में 5 लाख अमरीकी डॉलर की राहत सहायता की घोषणा की

भारत ने दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतु में 5 लाख अमरीकी डॉलर की तत्काल राहत सहायता की घोषणा की है। 17 नवंबर को दक्षिण प्रशांत महासागर में वानुआतु तट के पास 7 दशमलव 4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे बड़ी तबाही और जानमाल की हानि हुई।   भारत ने इस आपदा से हुए नुकसान के लिए वानुअतु सरकार औ...

जनवरी 2, 2025 1:52 अपराह्न

views 19

जम्मू-कश्मीर: रेलवे सुरक्षा आयुक्त उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल सम्‍पर्क के अंतर्गत कटरा-रियासी खंड का करेंगे अंतिम निरीक्षण

जम्मू-कश्मीर में, रेलवे सुरक्षा आयुक्त इस महीने की 7 और 8 तारीख को कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क पूरा करने के प्रयास के हिस्‍से के रूप में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल सम्‍पर्क के अंतर्गत कटरा-रियासी खंड का अंतिम निरीक्षण करेंगे। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने उत्‍तरी रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क ...

जनवरी 2, 2025 1:51 अपराह्न

views 18

लद्दाख स्की और स्‍नोबोर्ड एसोसियेशन ने किया कारगिल में बर्फ बनाने की कृत्रिम मशीन का अविष्‍कार

लद्दाख में लद्दाख स्की और स्‍नोबोर्ड एसोसियेशन ने कारगिल में बर्फ बनाने की एक कृत्रिम मशीन का अविष्‍कार किया है। इससे लद्दाख में शीतकालीन पर्यटन और खेलकूद को बढावा मिलेगा। हाल के वर्षों में कारगिल में बर्फ गिरने की अवधि में अनिश्चितता बनी हुई है। इस मशीन के अविष्‍कार से बर्फ बनाने में मदद मिलेगी और ...

जनवरी 2, 2025 1:49 अपराह्न

views 21

हॉकी इंडिया लीग: ओडिसा के राउरकेला में सुरमा हॉकी क्लब का मुकाबला यूपी रुद्रास से

हॉकी इंडिया लीग में आज ओडिसा के राउरकेला में सुरमा हॉकी क्लब का मुकाबला यूपी रुद्रास से होगा। यह मैच बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम में सवा आठ बजे शुरू होगा। इससे पहले, कल हॉकी इंडिया लीग के दूसरे मैच में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने टीम गोनासिका को 2-1 से मात दी। रूपेन्द्र पाल सिंह ने बंगाल टाइगर्स के लि...

जनवरी 2, 2025 1:49 अपराह्न

views 14

पंजाब: पुलिस की वित्‍तीय धोखाधड़ी की खबर देने वाली साइबर अपराध डिवीजन की हेल्‍पलाइन को वर्ष 2024 के दौरान मिलीं 35 हजार शिकायतें

पंजाब में, पुलिस की वित्‍तीय धोखाधडी की खबर देने वाली, साइबर अपराध डिवीजन की हेल्‍पलाइन को वर्ष 2024 के दौरान 35 हजार शिकायतें मिलीं। इनमें चार सौ 76 करोड रूपये से अधिक की धोखाधडी के मामले शामिल हैं। पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन धोखाधडी की सूचना में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष...

जनवरी 2, 2025 1:47 अपराह्न

views 22

अमरीका: कैलिफोर्निया प्रान्‍त ने छात्रों पर होमवर्क के मानसिक तनाव को कम करने के लिए कानून पारित किया

अमरीका के कैलिफोर्निया प्रान्‍त ने छात्रों पर होमवर्क के मानसिक तनाव को कम करने के लिए एक नया कानून पारित किया। ये कानून 1 जनवरी 2025 से लागू हो गया है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना है और होमवर्क में स्थिरता और स्पष्टता सुनिश्चित करना है।