जनवरी 2, 2025 7:23 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के न्यू ऑर्लियंस में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के न्यू ऑर्लियंस में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत की संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

जनवरी 2, 2025 7:12 अपराह्न

views 28

दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में भीड के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने के लिए आज 12 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में भीड के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने के लिए आज 12 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सड़क परिवहन मंत्री ने दिल्ली के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना न...

जनवरी 2, 2025 6:27 अपराह्न

views 17

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि पश्चिमी दिल्‍ली क्षेत्र में मुख्‍य पाईप लाइन को अन्‍य पाइप लाइनों से जोड़ने के कार्य के चलते, दिल्‍ली के कई क्षेत्रों में कल और परसों जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि पश्चिमी दिल्‍ली क्षेत्र में मुख्‍य पाईप लाइन को अन्‍य पाइप लाइनों से जोड़ने के कार्य के चलते, दिल्‍ली के कई क्षेत्रों में कल और परसों जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।     जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी उनमें रोहिणी सेक्टर - सात, आठ, नौ, ग्‍यारह, तेरह, बाइस, तेइ...

जनवरी 2, 2025 6:24 अपराह्न

views 24

महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य में बुनियादी ढांचे की सभी परियोजनाओं के लिए एक विशिष्‍ट पहचान संख्‍या जारी करने का फैसला किया है

महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य में बुनियादी ढांचे की सभी परियोजनाओं के लिए एक विशिष्‍ट पहचान संख्‍या जारी करने का फैसला किया है। इससे इन परियोजनाओं में दोहराव रोकने और समन्‍वय बनाने में मदद मिलेगी। यह फैसला आज मुंबई में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में ल...

जनवरी 2, 2025 6:22 अपराह्न

views 60

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता, 1966 की धारा 220 में संशोधन करके चार हजार आठ सौ 49 एकड़ कृषि भूमि उसके मूल मालिकों या उनके उत्तराधिकारियों को लौटाने का फैसला किया है

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता, 1966 की धारा 220 में संशोधन करके चार हजार आठ सौ 49 एकड़ कृषि भूमि उसके मूल मालिकों या उनके उत्तराधिकारियों को लौटाने का फैसला किया है। ये जमीनें मालिकों द्वारा उक्‍त जमीन पर कुछ कर दरों का भुगतान न कर पाने के कारण सरकार के कब्जे में थीं बकाया राशि च...

जनवरी 2, 2025 6:21 अपराह्न

views 34

जम्‍मू कश्‍मीर को राज्‍य का दर्जा वापस मिलना चाहिए- जम्‍मू – कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला

जम्‍मू - कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने आज जम्‍मू कश्‍मीर को जल्‍द से जल्‍द पूर्ण राज्‍य का दर्जा बहाल करने का आहवान किया। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र में नई आरक्षण नीति से ज्‍यादा जरूरी नौकरी, भूमि और संसाधनों को सुरक्षित करना है।     मुख्‍यमंत्री का पद संभालने के बाद श्रीनगर में श्री अब्‍...

जनवरी 2, 2025 6:19 अपराह्न

views 28

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को राजधानी के मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को राजधानी के मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पास से 21 किलोग्राम से अधिक मात्रा में गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख रूपये कीमत आंकी गई है। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमा...

जनवरी 2, 2025 6:17 अपराह्न

views 49

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध प्रवास कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध प्रवास कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों और दो भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। आज एक प्रेस वार्ता में दक्षिणी दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्‍त संजय कुमार जैन ने बताया कि पिछले एक महीने में 12 बांग्लादेश...

जनवरी 2, 2025 6:14 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्री मन्‍नाथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्री मन्‍नाथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर याद किया। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍हें दूरदृष्‍टा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री पद्मनाभन ने सामाजिक कल्‍याण, महिला सशक्तिकरण और लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास किये। उन्‍होंने कहा कि श्री पद्मनाभन शिक्षा...

जनवरी 2, 2025 6:08 अपराह्न

views 24

जापान में, साइबर हमले के कारण वेबसाइटों की सेवाएं बाधित

जापान में, साइबर हमले के कारण वेबसाइटों की सेवाएं बाधित हैं। जापान के सबसे बड़े मोबाइल वाहक एनटीटी डोकोमो ने बताया है कि आज सुबह सिस्टम में गड़बड़ी होने से यह घटना हुई। कंपनी ने कहा है कि वह साइबर हमले से निपटने और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही है। हाल ही में, इसी तरह के हमले के कारण सिस...