जनवरी 4, 2025 7:13 पूर्वाह्न

views 23

आज नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव-2025 का उद्धाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का उद्धाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस महोत्‍सव का उद्देश्‍य ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास, आत्मनिर्भर अर्थव्‍यवस्‍था का निर्माण और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को...

जनवरी 3, 2025 10:21 अपराह्न

views 32

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए लगभग एक हजार सात सौ नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। श्री मोदी ने फ्लैटों के लाभार्थि...

जनवरी 3, 2025 10:07 अपराह्न

views 24

चीन में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस-एच एम पी वी के फैलने की खबरों से देश में चिंता की कोई बात नहीं: भारत सरकार

सरकार ने आज कहा कि चीन में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस-एच एम पी वी के फैलने की खबरों से देश में चिंता की कोई बात नहीं है। संवाददाताओं से बातचीत में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने कहा कि यह अन्‍य किसी श्‍वसन संबंधी वायरस की तरह है। इस वायरस से वयस्‍कों और बच्‍चों में फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं।...

जनवरी 3, 2025 10:12 अपराह्न

views 32

ईपीएफओ की केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली अब पूरे देश में पूर्ण रूप से संचालित

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ की केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली अब पूरे देश में पूर्ण रूप से संचालित है। पिछले वर्ष दिसंबर में ईपीएफओ के सभी 122 पेंशन वितरण क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लगभग एक हजार 5 सौ 70 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई। श्रम एवं रोजगार मंत्...

जनवरी 3, 2025 10:03 अपराह्न

views 40

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कोनेरू हम्‍पी को एक खेल आइकॉन और आकांक्षी खिलाडियों के लिए उन्‍हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्‍होंने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और दृढता पूरी तरह स्‍पष्‍ट दिखती...

जनवरी 3, 2025 9:18 अपराह्न

views 580

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की 47 नगर पालिकाओं और 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों को नियुक्त करने का आदेश जारी किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की 47 नगर पालिकाओं और 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों को नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नगर पालिकाओं में संबंधित एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है। गौरतलब है कि आज प्रदेश की छह नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें डोंगरगढ़, रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, मनेंद्रगढ़ और कांक...

जनवरी 3, 2025 9:16 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। वहीं, कुछ माओवादियों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस, ओड़िशा पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस ब...

जनवरी 3, 2025 9:16 अपराह्न

views 25

छत्तीसगढ़ के राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक कुंभ कल्प का आयोजन

छत्तीसगढ़ के राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर होने वाले राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत सम...

जनवरी 3, 2025 9:16 अपराह्न

views 36

छत्तीसगढ़ के अधिकतम हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी

उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने से छत्तीसगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान बारह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान अंबिकापुर में पांच दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के का...

जनवरी 3, 2025 9:11 अपराह्न

views 18

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अयोध्या डिपो को 65 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अयोध्या डिपो को 65 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई हैं। परिवहन निगम के ए.आर.एम आदित्य प्रकाश ने बताया कि 12 जनवरी से इन बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुए है, इस बार महाकुंभ की बड़ी ब्रांड लेबल पर तैयारी की गई। 265 बसें चल...