जनवरी 7, 2025 3:45 अपराह्न

views 18

प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर

प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में चमोली जिले की चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों में मतदान को संपन्न कराने के लिए जिला क्रीड़ा मैदान गोपेश्वर से 22 जनवरी को 80 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन ...

जनवरी 7, 2025 3:41 अपराह्न

views 307

गोपालगंज के गंडक नदी में बनाया जाएगा बिहार का पहला घड़ियाल अभ्यारण्य

गोपालगंज के गंडक नदी में बिहार का पहला घड़ियाल अभ्यारण्य बनाया जाएगा। अभ्यारण्य बनने के बाद नदी में इन घड़ियालों की निगरानी और संरक्षण किया जाएगा। आईसीयूएन के संकटग्रस्त जीव में घड़ियाल लाल सूची में शामिल हैं। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून की टीम अभ्यारण्य की कार्ययोजना के लिए फरवरी महीने...

जनवरी 7, 2025 3:40 अपराह्न

views 20

बर्फीली पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी

बर्फीली पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली, गया, पटना, दरभंगा, किशनंगज समेत अधिकतर जिलों में अगले तीन घंटो के दौरान बहुत घना कोहरा छाये रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्...

जनवरी 7, 2025 3:40 अपराह्न

views 22

राजधानी पटना समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भूकंप के हल्के से तेज झटके महसूस किये गये

राजधानी पटना समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज सुबह भूकंप के हल्के से तेज झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक दीपांकर सिंह ने बताया कि भूकंप की तीव्रता सात दशमलव एक थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मुजफ्फरपुर में सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गये। ...

जनवरी 7, 2025 3:39 अपराह्न

views 21

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत सिवान में 700 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज सिवान में सात सौ करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे हुसैनगंज प्रखंड की मचकना पंचायत स्तिथ करहनु गांव में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन, तालाब, सोलर स्ट्रीट लाइट के साथ खेल मैदान का उद्घ...

जनवरी 7, 2025 3:26 अपराह्न

views 24

पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ 30 लाख से अधिक कनेक्शन प्रदान किए गए: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ 30 लाख से अधिक कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। अपने वर्षांत समीक्षा 2024 में जारी आंकड़ों में, मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2014 से एलपीजी कनेक्शन की संख्या 14 करोड़ 52 लाख से बढ़कर लगभग 32 करोड़ 83 लाख हो गई है, जो 100 प्...

जनवरी 7, 2025 3:26 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में शहीद हुए 8 जवानों और एक वाहन चालक को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में शहीद हुए 8 जवानों और एक वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्‍यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे तक यह अभियान जारी...

जनवरी 7, 2025 3:25 अपराह्न

views 18

श्रीनगर को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एक बंद

श्रीनगर को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एक पर जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के कारण यातायात गतिविधि को बंद कर दिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है। हालांकि, कारगिल को जांस्कर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच तीन सौ एक को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

जनवरी 7, 2025 3:25 अपराह्न

views 20

देश की फार्म-टू-फोर्क व्यापार प्रदर्शनी, इंडसफूड 2025 कल दिल्ली-एनसीआर में होगी शुरू

देश की फार्म-टू-फोर्क व्यापार प्रदर्शनी, इंडसफूड 2025, 30 से अधिक देशों के 2,300 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी के साथ कल दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान महोत्सव के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।    

जनवरी 7, 2025 3:15 अपराह्न

views 15

दिल्ली के किसानों ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

दिल्ली के किसानों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बाद में श्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ, राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को नहीं मिल पा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने इ...