जनवरी 17, 2025 8:59 अपराह्न

views 12

श्रीलंका के किलिनोच्ची में तिरुवल्लुवर कुडियेरुप्पु आदर्श गांँव का उद्घाटन किया गया

श्रीलंका के किलिनोच्ची में तिरुवल्लुवर कुडियेरुप्पु आदर्श गांव का आज उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 24 लाभार्थी परिवारों को घर दिए गए। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के शहरी विकास मंत्री अनुरा करुणाथिलका ने आदर्श गांव परियोजना का उद्घाटन किया।       यह परियोजना भारत-श्रीलंका...

जनवरी 17, 2025 8:56 अपराह्न

views 9

मौसम विभाग ने शनिवार को देश के अलग-अळग हिस्सों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की स्थिति की आशंका जताई

मौसम विभाग ने कल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय तथा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की स्थिति की आशंका जताई है।   मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में ग...

जनवरी 17, 2025 9:08 अपराह्न

views 17

अमित शाह ने मध्य प्रदेश में तीन नए आपराधिक-क़ानूनों के क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए नई दिल्ली में समीक्षा-बैठक की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि गृह मंत्री ने नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।   गृह मंत्री ने र...

जनवरी 17, 2025 8:50 अपराह्न

views 13

छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार की मुठभेड़ के बाद सुरक्षा-बलों ने घटना-स्‍थल से 12 माओवादियों के शव बरामद किए

छत्‍तीसगढ़ में कल की मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घटना स्‍थल से 12 माओवादियों के शव बरामद किए हैं। इन माओवादियों में पांच महिला माओवादी भी शामिल हैं। यह मुठभेड कल बीजापुर जिले के पामेड़ और बासागुड़ा क्षेत्रों में हुई।   इस मुठभेड़ में क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच दिन भर गोलीब...

जनवरी 17, 2025 8:48 अपराह्न

views 22

पीयूष गोयल ने मोटर वाहन उद्योग को इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी-तंत्र निर्मित करने लिए प्रेरित किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मोटर वाहन उद्योग को विश्‍व के बाजारों में पकड़ बनाने के लिए बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं का सहारा लेकर इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करने लिए प्रेरित किया है। नई दिल्‍ली में भारत मोबिलिटी एक्‍सपो 2025 में कंपोनेंट शो का शुभारंभ करते हुए श्री गोयल ने कहा ...

जनवरी 17, 2025 7:59 अपराह्न

views 10

दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में ठंड जारी, 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है...

जनवरी 17, 2025 7:55 अपराह्न

views 104

घरेलू-मांँग में वृद्धि के कारण भारत की आर्थिक-वृद्धि में तेज़ी की संभावना बढ़ी

रिजर्व बैंक ने अपने मासिक बुलेटिन जनवरीः 2025 में बताया कि घरेलू मांग में वृद्धि होने के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गवर्नर माइकल देबव्रत पात्रा की अगुवाई में लिखित स्‍टेट ऑफ द इकोनॉमी लेख के अनुसार ग्रामीण मांग में तेजी बरकरार है। यह त...

जनवरी 17, 2025 7:53 अपराह्न

views 15

उत्तर रेलवे के दिल्‍ली मंडल ने 140 वर्ष पुरानी हस्‍तचालित-क्रेन को ठीक करके भारतीय-क्रेन की धरोहर के स्‍मृति चिन्‍ह के रूप में शामिल किया

उत्तर रेलवे के दिल्‍ली मंडल ने 140 वर्ष पुरानी हस्‍तचालित क्रेन को सफलतापूर्वक ठीक करके भारतीय-क्रेन की धरोहर के स्‍मृति चिन्‍ह के रूप में शामिल किया। रेलवे ने बताया कि इस क्रेन की पुन: बहाली एक उल्‍लेखनीय उपलब्धि रही, जिसे मात्र तीन दिन में पूरा कर लिया गया।   यह क्रेन 1885 में बनायी गयी थी और...

जनवरी 17, 2025 7:51 अपराह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी जिले के बुधल गांव की स्थिति पर उच्च-स्तरीय बैठक की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज राजौरी जिले के बुधल गांव की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस गांव में एक रहस्यमय बीमारी ने हाल के दिनों में 16 लोगों की जान ले ली है।   हमारे संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को अपनी जांच में तेजी लाने...

जनवरी 17, 2025 7:49 अपराह्न

views 14

विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय के लिए संसद-सदस्यों की परामर्श-समिति की बैठक की

विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय के लिए संसद सदस्यों की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान श्री मनोहर लाल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में विद्युत क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।   उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन की बढ़ती मां...