जनवरी 18, 2025 8:53 अपराह्न

views 26

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति ने आज पटना में विभिन्‍न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और परामर्श किया

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति ने आज पटना में विभिन्‍न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और परामर्श किया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल ने की। हितधारकों ने समिति के सदस्‍यों के साथ अपने सुझाव साझा किए। इससे पहले दिन में, श्री जगदंबि...

जनवरी 18, 2025 7:55 अपराह्न

views 13

कोलकाता के मिदनापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया

कोलकाता के मिदनापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने 6 जूनियर डॉक्टरों के निलंबन के खिलाफ आज पश्चिम मेदिनीपुर जिले के प्रधान चिकित्‍सा अधीक्षक के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्‍टरों को एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में निलंबित किया गया है। इस महिला की बच्चे को जन्...

जनवरी 18, 2025 7:52 अपराह्न

views 19

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की घोषणाओं को गुमराह करने वाला बताया है

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली में फिर से उनकी सरकार बनने के बाद किराए के मकान में रह रहे सभी लोगों को प्रतिमाह दो सौ यूनिट बिजली और 20 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलेगा। आज पार्टी मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि...

जनवरी 18, 2025 7:39 अपराह्न

views 32

दिल्‍ली में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापेमारी अभियान

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में लागू आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन करने के मामलों में दिल्‍ली पुलिस ने अभी तक दो सौ 85 मामले दर्ज किए हैं। वहीं, एक सौ 72 गैर लाईसेंसी हथियार, 29 हजार तीन सौ लीटर से ज्‍यादा शराब, 15 करोड़ रुपये के लगभग 66 किलोग्राम मादक पदार्थ, दो करोड़ 27 लाख से अधिक ...

जनवरी 18, 2025 7:36 अपराह्न

views 28

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने मॉस्‍को में नये व्‍यापक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने मॉस्‍को में द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक नये व्‍यापक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।     क्रेमलिन वेबसाइट के अनुसार दोनों देश व्‍यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा , अंतरिक्ष, ऊर्जा और आतंकवाद का मुकाबला करने सहित ...

जनवरी 18, 2025 7:33 अपराह्न

views 11

जाफना के सांस्कृतिक केंद्र का नाम बदलकर ‘तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र’ रखने की घोषणा

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री हिनिदुमा सुनील सेनेवी ने आज जाफना के सांस्कृतिक केंद्र का नाम बदलकर 'तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र' रखने की घोषणा की। यह निर्णय महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि तथा उनके सम्‍...

जनवरी 18, 2025 7:30 अपराह्न

views 10

बुलेट ट्रेन को सिर्फ एक परिवहन पहल के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक एकीकरण के इंजन के रूप में देखा जाना चाहिए- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन को सिर्फ एक परिवहन पहल के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक एकीकरण के इंजन के रूप में देखा जाना चाहिए। महाराष्ट्र के ठाणे में इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के बाद, उन्होंने परियोजना की प्रगति पर सकारात्मक अपडेट साझा किया। श्री वैष्णव ने बताया कि परियो...

जनवरी 18, 2025 7:27 अपराह्न

views 29

अगले दो वित्त वर्षों में भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकसित हो रही बडी अर्थव्‍यवस्‍था बना रहेगा- विश्‍व बैंक

विश्‍व बैंक ने वैश्‍विक वृद्धि दर दो दशमलव सात प्रतिशत को पीछे छोडते हुए भारत के लिए छह दशमलव सात प्रतिशत वृद्धि दर होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विश्‍व बैंक ने वैश्‍विक आर्थिक सम्‍भावना-जीईपी रिपोर्ट के इस वर्ष के जनवरी संस्‍करण में कहा है कि अगले दो वित्त वर्षों में भारत दुनिया में सबसे तेज गति...

जनवरी 18, 2025 7:24 अपराह्न

views 80

आम आदमी पार्टी ने पिछले 11 वर्षों में व्यापक रुप से भ्रष्टाचार किया- भाजपा नेता प्रवेश सिंह वर्मा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप  लगाया है कि उनकी पार्टी पर बनी फिल्म की निजी स्क्रीनिंग को भाजपा ने रुकवाया है। श्री केजरीवाल ने  आगे आरोप लगाया है कि इस फिल्म से भाजपा घबरा गई है, जिस कारण उसने पुलिस भेजकर फिल्म की निजी स्क्रीनिंग को रूकवा ...

जनवरी 18, 2025 6:17 अपराह्न

views 25

दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने राजधानी के कोटला मुबारकपुर क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने राजधानी के कोटला मुबारकपुर क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ड़ेढ किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्च गुणवत्ता की चरस जब्त की है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शहर में लागू आदर्श आचार संहिता को ...