जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 32

नई दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के पाइप बैंड का चयन

नई दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के पाइप बैंड का चयन हुआ है। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। राज्य की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्राओं को बधाई दी है।

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 39

स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में कल से पांच दिवसीय प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में कल से पांच दिवसीय प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेले में आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन समेत सभी तरह के संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ दिया जाना है। इस दौरान अहर्ता रखने वाले नागरिकों का आयु...

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 28

अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना झारखंड सरकार की प्राथिमकता है: चमरा लिंडा

राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना झारखंड सरकार की प्राथिमकता है। रामगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीलिंडा ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को दिल्ली भेजा जायेगा।

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 18

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची रेलवे स्टेशन से कुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची रेलवे स्टेशन से कुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा हटिया रेल मंडल प्रबंधक जीएस बिंद्रा समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर संजय सेठ न...

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 46

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “मन की बात“ को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रेडियो वार्ता “मन की बात“ को छत्तीसगढ़ में भी सुना गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ “मन की बात“ कार्यक्रम के प्रसारण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ’मन की बात’ कार्यक्रम में हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है। य...

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 19

ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब प्रदान की जाएगी 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में श्री साय ने जिले में 168 करोड़ रुपए के विकास का...

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 18

मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायस ने लगभग 137 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायस ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगभग एक सौ सैंतीस करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में उद्योग लगाने के लिए अलग से जमीन का आवंटन करने, पचास सीटर छात्रावास और विश्राम भवन बनाने की घोष...

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 32

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो इनामी समेत तीन माओवादियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो इनामी समेत तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक माओवादी पर दो लाख रूपये और दूसरे पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार माओवादी पिछले वर्ष दुलेड़ के पास एक पिकअप वाहन में हुई लूटपाट और आगजनी की घटना में शामि...

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 18

स्टार्टअप इंडिया के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रादेशिक समाचार एकांश, रायपुर द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

श्रोताओं, स्टार्टअप इंडिया के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रादेशिक समाचार एकांश, रायपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसका प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से कल 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से 9 बजकर 5 मिनट तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ रिले करेंगे।

जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

views 38

कोंडागांव जिले की कोतवाली पुलिस ने गांजे की बिक्री कर रहे ग्यारह आरोपियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : कोंडागांव जिले की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजे की बिक्री कर रहे ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिगों पर भी कार्रवाई की गई है। यह पहली बार है कि नशे पर रोक लगाने के लिए जिले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत ग्यारह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया...