जनवरी 21, 2025 9:34 अपराह्न

views 37

देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था अगले दशक में 44 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है: जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था आठ अरब डॉलर की हो चुकी है और इसके अगले दशक में 44 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। डॉक्‍टर सिंह ने एक टी.वी. चैनल के साथ बातचीत में कहा कि स्‍वदेशी गगनयान मिशन, वर्ष 2027 में चन्‍द्रयान-4 मिशन, वर्ष 20...

जनवरी 21, 2025 9:32 अपराह्न

views 12

आगमी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी कल कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

आगमी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी कल पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान के तहत नमो ऐप के ज़रिए भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत मेरा बूथ सबसे मज़बूत नारे के साथ होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ल...

जनवरी 21, 2025 9:30 अपराह्न

views 24

शिवसेना शिंदे गुट ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन का ऐलान किय़ा

शिवसेना शिंदे गुट ने आज आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन का ऐलान किय़ा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को यह समर्थन पत्र सौंपा। अपने लिखे पत्र में उन्होनें कहा कि शिवसेना ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजप...

जनवरी 21, 2025 9:28 अपराह्न

views 50

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस लौटने के कुछ ही घंटों बाद जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। श्री ट्रंप ने एक आदेश पर हस्‍ताक्षर किए हैं जिसके अनुसार देश में जो लोग कानूनी रूप से नहीं रह रहे हैं और अस्‍थायी तौर पर रह रहे हैं, उनके बच्‍चों को ज...

जनवरी 21, 2025 9:25 अपराह्न

views 45

ग्लेशियर संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2025 के अवसर पर सागरमाथा संवाद 16 से 18 मई तक नेपाल के काठमांडू में किया जाएगा आयोजित

ग्लेशियर संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष यानी 2025 के अवसर पर सागरमाथा संवाद 16 से 18 मई तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने आज इसकी घोषणा की। नेपाल सरकार ने जलवायु परिवर्तन, पहाड़ों और मानव जीवन के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए बहु-हितधारक अंतर्राष्ट्रीय व...

जनवरी 21, 2025 9:23 अपराह्न

views 270

न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास में आयोजित एक समारोह में न्यायाधीश को शपथ दिलाई। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित कई गणमान्य व्य...

जनवरी 21, 2025 9:17 अपराह्न

views 30

महाराष्ट्र ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। महाराष्ट्र सरकार और कल्याणी समूह के बीच हस्ताक्षरित पहले समझौता ज्ञापन में रक्षा, इस्पात और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र आते हैं। इस समझौते स...

जनवरी 21, 2025 9:12 अपराह्न

views 17

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर अभ्यास तेज

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य समूह "जयति जय मम भारतम्" में विविध नृत्य रूपों का प्रदर्शन करने के लिए देश भर के कलाकार अभ्यास कर रहे हैं। 5,000 से अधिक कलाकार भारत भर के 45 से अधिक पारंपरिक और लोक नृत्य रूपों का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमारी संवाददाता प...

जनवरी 21, 2025 9:09 अपराह्न

views 34

सिंगापुर में स्‍वास्‍थ्‍य पहल ग्रो वेल एस-जी के अंतर्गत मोबाइल स्‍क्रीन के प्रयोग को लेकर बच्‍चों के लिए कडे नियम लागू

सिंगापुर में स्‍वास्‍थ्‍य पहल ग्रो वेल एस-जी के अंतर्गत मोबाइल स्‍क्रीन के प्रयोग को लेकर बच्‍चों के लिए कडे नियम लागू किए हैं। एक फरवरी से लागू होने वाले इन नियमों के अनुसार प्री-स्‍कूल में 18 माह से कम आयु के बच्‍चों के लिए मोबाइल स्‍क्रीन वर्जित रहेगी। 18 माह से अधिक और छह वर्ष से कम आयु के बच्‍च...

जनवरी 21, 2025 9:07 अपराह्न

views 24

उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में स्की रिसॉर्ट के एक होटल में आग लगने से अब तक 66 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में स्की रिसॉर्ट के एक होटल में आग लगने से अब तक 66 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने होटल में रह रहे लगभग 230 लोगों को बाहर निकाला है। तुर्किए के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि कार्तलकाया में पहाड़ों पर स्थित इस रिसॉर्ट के 12 मंजिला ग्रैंड कार्त...